BJP के 38 वें स्थापना दिवस पर कार्यालय पहुंचे PM मोदी और अमित शाह
BJP के 38 वें स्थापना दिवस पर कार्यालय पहुंचे PM मोदी और अमित शाह
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय गए। दरअसल भाजपा द्वारा अपना 38 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में दोनों ही नेताओं ने भाजपा के प्रमुख नेता और दिवंगत पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस को लेकर शुभकामनाऐं दीं। इस दौरान उसने कार्यकर्ताओं को सेवाभाव से कार्य करने को कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ट्विट भी किया। उन्होंने लिखा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मरण अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाऐं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत को हम सभी स्मरण करते हैं ऐसे लोग जिन्होंने एक एक ईंट से पार्टी की इमारत को खड़ा किया उन्हें याद करते हैं। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि देशवासियों ने भाजपा पर विश्वास जताया। हम तो गरीबों और पिछड़ों की सेवा करते रहेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना भारतीय जनसंघ से ही हुई थी। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान अन्य राजनेताओं का दमन किया तो फिर पार्टी ने चुनाव लड़ा। पार्टी को सफलता मिली। इसके बाद आंतरिक कलह के बाद भारतीय जनसंघ जनता पार्टी से अलग हो गया इसके बाद 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इसके प्रथम अध्यक्ष बने।

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री ने दिए संकेत, हो सकता है किसानों का कर्ज माफ़

चीफ जस्टिस खेहर के ट्वीट पर PM मोदी का रिप्लाई

व्यापम घोटाले से पीड़ित छात्र ने दी PM मोदी को आत्महत्या की धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -