गुजरात में प्लास्टिक बैग हुए प्रतिबंधित
गुजरात में प्लास्टिक बैग हुए प्रतिबंधित
Share:

अहमदाबाद : अब गुजरात में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध की औपचारिक घोषणा गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने की। इस मामले में मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल द्वारा महीसागर जिले के लुनावाडा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इसी के बाद उन्होंने सोशल नेटवर्किंग पर इसकी जानकारी दी। मामले में यह बात सामने आई है कि तिरंगा फहराए जाने के बाद गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन ने ट्वीट किया।

यही नहीं राज्य के नगरीय निकायों द्वारा 40 माईक्रोने से पतले प्लास्टिक के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। मामले में यह बात सामने आई है कि राज्य सरकार द्वारा प्लास्टिक को बैन किए जाने को सराहा जा रहा है। यही नहीं मामले में यह बात भी सामने आई है कि मुख्यमंत्री आनंदी बेन ने कहा है कि मैं गुजरात में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने को लेकर बीते 4 माह से विचार कर रही हूं लेकिन अब प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर सकेगा। गुजरात में कोई भी दुकानदार प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर सकेगा। हालांकि माना यह जा रहा है कि राज्य में प्लास्टिक कैरी बैग्स को प्रतिबंधित किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -