पायलट की निगाहों ने बचा लिया 122 यात्रियों की जान को
पायलट की निगाहों ने बचा लिया 122 यात्रियों की जान को
Share:

वाराणसी : एक बार फिर एक पायलट की सुझबूझ से सैकड़ों की यात्रियों की जानें बच गई। शुक्रवार को समय रहते ही उड़ान को रद्द कर दिया गया और प्लेन में सावर 122 यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से बाहर निकाल लिया गया। घटना एयर इंडिया की वाराणसी से मुंबई जाने वाली विमान की है। विमान संख्या 695 बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंची।

तभी पायलट की नजरें उसके विंडगलास पर पड़ी। विंडग्लास में दरार थी। पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एयरपोर्ट ऑथरिटी को दी। सूचना मिलते ही अधिकारी भी हक्के-बक्के रह गए। इसके बाद विमान को रनवे से वापस एप्रन लाया गया। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से मुंबई रवाना किया गया।

एयर इण्डिया का यह विमान वाराणसी से मुम्बई के लिए रोजाना दोपहर 1:30 बजे उड़ान भरता है। अपने निर्धारित समय पर विमान 122 यात्रियों को लेकर रनवे पर पहुंचा। एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों में चर्चा है कि विमान उड़ान भरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -