मददगार राहुल ! फ्लाइट में महिला की मदद करते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की तस्वीर वायरल
मददगार राहुल ! फ्लाइट में महिला की मदद करते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की तस्वीर वायरल
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एक फ्लाइट में दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर उस वक़्त की है, जब वह फ्लाइट में एक महिला की सामान रखने में सहायता कर रहे थे। इस तस्वीर को मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के नेता अमन दुबे ने ट्विटर पर साझा किया है। अमन दुबे का दावा है कि ये तस्वीर सोमवार (5 सितम्बर) की है, जब राहुल गांधी अहमदाबाद के लिए  उड़ान भर रहे थे। उसी दौरान एक महिला यात्री को सामान रखने में समस्या हुई, तो खुद राहु गांधी ने आगे जाकर उनकी मदद की।

 

ट्विटर पर साझा की गई तस्वीर में राहुल गांधी सामान रखते दिख रहे हैं। अमन दुबे ने अपने ट्वीटर हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि, 'संयोग ऐसा की जिस फ़्लाइट से मैं अहमदाबाद जा रहा था उसी में राहुल गांधी भी थे।एक महिला यात्री को सामान रखने में परेशानी होते देख खुद राहुल ने उनकी मदद की। बाद में राहुल जी से जाकर मिला। उनका सादगी भरा जीवन हमें प्रेरित करता है।' सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद जहां कुछ राहुल की प्रशंसा कर रहे हैं, तो कुछ लोग खिंचाई भी कर रहे हैं।

इन लोगों का कहना है कि जब आसपास इतनी एयरहोस्टस मौजूद हैं, तो फिर राहुल गांधी महिला की सामान रखने में सहायता क्यों कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि राहुल गांधी ने फ्लाइट के मास्क नहीं पहन रखा था। बता दें, राहुल गांधी ने सोमवार को अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी, जहां उन्होंने कांग्रेस के अभियान ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का ऐलान किया, जो 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होगी।

दिल्ली में हुई नितीश और केरजीवाल की मुलाकात, भाजपा के खिलाफ विपक्ष की लामबंदी

मंत्रियो को मिली नयी जिम्मेदारी, इन सभी जिलों का करेंगे दौरा

MLA राजा सिंह की पत्नी पहुंची हाई कोर्ट, कहा- सिर्फ एक समुदाय को खुश करने के लिए मेरे पति को...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -