दिल्ली में हुई  नितीश और केरजीवाल की मुलाकात, भाजपा के खिलाफ विपक्ष की लामबंदी
दिल्ली में हुई नितीश और केरजीवाल की मुलाकात, भाजपा के खिलाफ विपक्ष की लामबंदी
Share:

नई दिल्ली: भाजपा को हराने के लिए विपक्ष को एकजुट करने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों नेता बड़ी गर्मजोशी से मिले। विपक्ष को एकजुट करने के शुरू हुए नए अभियान के तहत नीतीश कुमार ने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ में भोजन भी किया। इसके बाद नीतीश कुमार आज ओम प्रकाश चौटाला से भी मिलेंगे, जबकि 7 सितंबर को CM नीतीश कुमार राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के साथ मिलेंगे। इसके अलावा नीतीश कई और विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

बता दें कि सीएम नीतीश और केजरीवाल के रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं। केजरीवाल ने कभी भी सीधे तौर पर नीतीश कुमार की आलोचना नहीं की है। नीतीश कुमार के RJD के साथ जाने या फिर NDA के साथ सरकार बनाने पर भी अरविंद केजरीवाल ने कभी नीतीश कुमार पर निशाना नहीं साधा है। इस मुलाकात के बाद यदि, दोनों नेताओं के बीच सहमति बनती है, तो नीतीश कुमार की बड़ी सफलता होगी। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। केजरीवाल और नितीश कुमार दोनों को उनकी पार्टियां पीएम उम्मीदवार बता रहीं हैं। 

 

इससे पहले नीतीश कुमार दिल्ली में CPM के दफ्तर पहुंचे थे। यहां उन्होंने CPM के MAHASACHIV सीताराम येचुरी से मुलाकात की। येचुरी से मिलने के बाद CM नीतीश कुमार ने कहा कि, हम साथ हैं, इसलिए मैं यहां आया हूं। तो वहीं सीताराम येचुरी ने कहा कि पूरे देश मे वाम पार्टियां एक साथ मिल जाएंगी, तो यह बड़ी बात होगी। उन्होने कहा कि जो संविधान को मानते हैं, उन्हें साथ लेकर चलना है। विपक्ष को एकजुट करना होगा।

मंत्रियो को मिली नयी जिम्मेदारी, इन सभी जिलों का करेंगे दौरा

MLA राजा सिंह की पत्नी पहुंची हाई कोर्ट, कहा- सिर्फ एक समुदाय को खुश करने के लिए मेरे पति को...

'भ्रष्ट मनीष सिसोदिया को पद से हटाओ..', दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर भाजपा का हस्ताक्षर अभियान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -