कच्चे तेल में दामों में आया उछाल, जानिए क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल?
कच्चे तेल में दामों में आया उछाल, जानिए क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल?
Share:

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। देश में आज देश में सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 एवं डीजल ₹79.74  प्रति लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। दूसरी ओर सबसे महंगा ईंधन राजस्थान कें श्रीगंगानगर में है। यहां पेट्रोल का भाव ₹113.48 है, जबकि डीजल ₹98.24 में बिक रहा है। आज दिल्ली के मुकाबले में जयपुर में जहां पेट्रोल लगभग 12 रुपये लीटर महंगा है, वहीं, पोर्ट ब्लेयर में इतना ही सस्ता। आज भी पेट्रोल कई प्रदेशों में 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है। बिहार,केरल, महाराष्ट्र,  तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, मणिपुर,पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपये के पार है। 

ओडिशा, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपये से ऊपर है। आज 473वें दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। अंतिम बार 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में परिवर्तन हुआ था। यह रविवार भी राहतभरा है। आज तेल के दाम न कम हुए और न ही बढ़े। ब्लूमबर्ग एनर्जी के अनुसार, ब्रेंट क्रूड का नवंबर वायदा भाव आज 87.02 डॉलर प्रति बैरल है।डब्ल्यूटीआई का अक्टूबर का वायदा भाव अब 83.82 डॉलर प्रति बैरल है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मार्च, 2022 से अब तक क्रूड के दाम करीब 55 डॉलर प्रति बैरल गिर चुके हैं। मार्च 2022 में क्रूड का अंतरराष्ट्रीय भाव 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम:-
पेट्रोल डीजल का रोज का भाव आप SMS के माध्यम से भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एवं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम पता कर सकते हैं.

'धीरेंद्र शास्त्री घोड़ी पर कब बैठेंगे?' रामभद्राचार्य ने दिया ये जवाब'

INDIA गठबंधन ने उड़ा दी है PM मोदी की नींद': अधीर रंजन चौधरी

गिरफ्तार हुआ AAP चीफ, जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया पर BJP शुरू करेगी 'मिशन शंखनाद'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -