दिवाली तक कम हो सकते हैं पेट्रोल व डीज़ल के दाम
दिवाली तक कम हो सकते हैं पेट्रोल व डीज़ल के दाम
Share:

नईदिल्ली। पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ते दामों को लेकर विपक्षी दल सत्तापक्ष की आलोचना करने में लगे हैं। इस मामले में कांग्रेस जमकर सरकार का विरोध कर रही है। रविवार को दिल्ली में कांग्रेस ने इस मामले में हस्ताक्षर अभियान चलाकार सरकार की आलोचना की।

इससे अलग  हटकर, सरकार की ओर से पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल व डीज़ल के दाम बढ़ने को लेकर कहा कि, पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल बढ़े जरूर हैं, मगर इनमें दिवाली तक गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि, तेल के दाम अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों के कारण बढ़े हैं।

अमेरिका में बाढ़ आने के चलते इस उत्पाद की आपूर्ति करीब 13 प्रतिशत तक कम हो गई। हालांकि रिफाइनरी तेल के दाम मजबूत हो गए। उन्होंने इस बात की संभावना जताई है कि, दिवाली तक पेट्रोल व डीज़ल के दाम कम हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि, पेट्रोलियम को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। यदि यह उत्पाद जीएसटी के अंतर्गत आता है तो फिर उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

पेट्रोल पर टैक्स लगाने का, सरकार का फैसला सही - केजे अल्फोंस

पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी

पेट्रोल और डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी का विरोध करेगी कांग्रेस

पेट्रोल लेते समय इन बातों का रखें ख्याल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -