रित्विक धनजानी और आशा नेगी के ब्रेकअप पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
रित्विक धनजानी और आशा नेगी के ब्रेकअप पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
Share:

टीवी के मशहूर कपल्स में से एक रित्विक धनजानी और आशा नेगी  के ब्रेकअप की खबरों से हर किसी को झटका लगा है।इसके साथ ही सीरियल 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) के सेट पर मिले इन कलाकारों ने अपनी दमदार केमेस्ट्री से हमेशा से ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वहीं रित्विक धनजानी और आशा नेगी अपनी रोमांटिक तस्वीरों के जरिए फैंस को हमेशा कपल्स गोल्स दिया करते थे। इसके साथ ही इस जोड़ी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जो इन्हें बहुत पसंद भी नहीं करते थे आज वो लोग भी सोशल मीडिया के माध्यम से इनके ब्रेकअप की खबर पर अपना दुख जता रहे है। 

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर रित्विक धनजानी और आशा नेगी के फैंस का कहना है कि उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका फेवरेट कपल अब अलग हो चुका हैै। वहीं कुछ लोग ट्वीट करके कह रहे है कि उन्हें इनकी जोड़ी कुछ खास पसंद नहीं थी, परन्तु ब्रेकअप की खबरों से उनका दिल दुखा तो जरुर हैसाल 2019 में सुनने में आया था कि रित्विक धनजानी और आशा नेगी जल्द ही शादी करने वाले है, परन्तु दोनों कभी भी इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। वहीं खबरें है कि रित्विक धनजानी आशा नेगी से ब्रेकअप करने के बाद स्पेन में सोलो वेकेशन मनाने भी निकल गए थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की रित्विक धनजानी और आशा नेगी के एक करीबी दोस्त ने हाल ही में मीडिया को बताया है कि इनके बीच काफी लम्बे समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। इनके बीच आई दूरियों को हर किसी ने महसूस भी किया।आशा नेगी और रित्विक धनजानी की पहली मुलाकात सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर ही हुई थी।वहीं इस सीरियल में दोनों ने एक-दूसरे के अपोजिट काम किया था और दर्शकों द्वारा दोनों की केमेस्ट्री को खूब पसंद भी किया गया। वहीं आशा नेगी ने इस सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की बेटी का किरदार अदा किया था। वहीं अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की पहली मुलाकात भी इसी सीरियल के सेट पर हुई थी।वहीं लम्बे समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये दोनों भी अलग हो गए थे।

 

 

नेहा कक्कड़ के साथ अपने रिश्ते पर बोले आदित्य नारायण

डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी है गांधी का रोल करने वाले पहले भारतीय

टीवी की अदाकारा का सवाल, कौन सा इंडियन एक्टर है बेस्ट किसर?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -