इलाज के लिए इंतजार करने पर भड़का मरीज, डॉक्टर पर चाकू से किए वार फिर हुआ गिरफ्तार
इलाज के लिए इंतजार करने पर भड़का मरीज, डॉक्टर पर चाकू से किए वार फिर हुआ गिरफ्तार
Share:

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में कुछ ऐसा हुआ है कि सभी हैरान है। जी दरअसल यहाँ डॉक्टर पर चाकू से हमला किया गया है। बताया जा रहा है इंतजार करने की बात से गुस्साए एक मरीज ने डॉक्टर पर हमला किया है। खबरों के अनुसार क्लीनिक में घुसकर उसने डॉक्टर पर चाकू से एक के बाद कई वार किए और जैसे ही पुलिस को इस मामले की खबर मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। इस मामले में मिली जानकारी के तहत हमले में डॉक्टर बुरी तरह से घायल हो गया है।

कहा जा रहा है कि इस समय उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इस मामले में दादरी थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि ''डॉक्टर अजय शर्मा रेलवे रोड पर अपना क्लीनिक चलाते हैं। बीते शनिवार को एक युवक दांत दिखाने उनके क्लीनिक पर पहुंचा था। भीड़ होने की वजह से डॉक्टर ने उससे इंतजार करने को कहा था। युवक इस बात से गुस्सा हो गया और उसने डॉक्टर पर चाकू से कई हमले कर दिए।'' आगे पुलिस अधिकारी ने इस मामले में यह भी बताया कि गंभीर हालत में डॉक्टर अजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस समय डॉक्टर की हालत काफी नाजुक है और पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।

कहा जा रहा है अभी तक आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत डॉक्टर की तरफ से नहीं मिली है लेकिन पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच में लगे हुए हैं। वैसे यह पहला ऐसा मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी इसी तरह का एक मामला गुरुवरा को दादूपुर गांव से भी सामने आया था। यहाँ भी डॉक्टर के साथ ऐसा हुआ था लेकिन गनीमत रही कि डॉक्टर बच गया।

महाराष्ट्र में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर

अमेठी: कोरोना मरीजों के लिए राहुल गांधी ने भेजी दवाओं की 10 हजार किट

आज 77वीं बार PM मोदी करेंगे 'मन की बात'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -