बॉक्स ऑफिस:  'पति पत्नी और वो' का दूसरा वीकेंड रहा हिट, जानिये क्या रही कमाई
बॉक्स ऑफिस: 'पति पत्नी और वो' का दूसरा वीकेंड रहा हिट, जानिये क्या रही कमाई
Share:

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय की फ़िल्म पति पत्नी और वो ने बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिलीज़ के 10 दिनों में हिट का दर्ज़ा पा लिया है। फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड में 13 करोड़ से अधिक जमा किये हैं। 13 दिसम्बर को पति पत्नी और वो दूसरे हफ़्ते में दाखिल हुई थी। फ़िल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3.05 करोड़ का कलेक्शन किया था, हालाँकि शनिवार को 4.88 करोड़ और रविवार को 5,52 करोड़ जमा किये। इस तरह दूसरे वीकेंड में ही फ़िल्म ने 13.45 करोड़ बटोर लिये। रिलीज़ के 10 दिनों बाद पति पत्नी और वो के कलेक्शंस 69.42 करोड़ हो चुके हैं।

बताया जा रहा है कि दूसरे वीकेंड में फ़िल्म को नई रिलीज़ मर्दानी 2 और हॉलीवुड फ़िल्म जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल से भी टकराना पड़ा, मगर फ़िल्म ने दर्शकों के बीच अपनी पकड़ कमज़ोर नहीं पड़ने दी।  ट्रेड जानकार मानते हैं कि जल्द ही फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर 75 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी। फ़िलहाल बजट और बिज़नेस के हिसाब से देखें तो ट्रेड ने इसे हिट मानना शुरू कर दिया है। पति पत्नी और वो 6 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 9.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ओपनिंग वीकेंड में  शनिवार और रविवार को फ़िल्म ने 12.33 करोड़ और 14.51 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ही फ़िल्म ने अपनी ज़मीन मजबूत कर ली।

वर्किंग वीक में भी फ़िल्म के कलेक्शंस ठीक ठाक रहे है। सोमवार को फ़िल्म ने 5.70 करोड़, मंगलवार को 5.35 करोड़, बुधवार को 4.62 करोड़ और गुरुवार को 4.36 करोड़ जमा किये थे। इस तरह 7 दिनों में फ़िल्म ने 55.97 करोड़ जमा कर लिये। इसके अलावा , इसके साथ रिलीज़ हुई पानीपत का खेल लगभग ख़त्म होने को है। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा था । फ़िल्म ने दूसरे शुक्रवार को करीब 69 लाख रुपये और शनिवार को 1.26 करोड़ ही जमा किये हैं, जिसे मिलाकर पानीपत का 9 दिनों का कलेक्शन 27.63 करोड़ ही हो सका है।

 

Queen Review: 'थलाइवी' से पहले देखिये 'क्वीन' में जयललिता की दमदार कहानी

Box Office Collection : अब भी जारी है पति पत्नी और वो की जबरदस्त कमाई, इतना हुआ कलेक्शन

Box Office Collection Mardaani 2: सिनेमाघरों में छाई 'मर्दानी' रानी, दो दिन में कमा लिए इतने करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -