Box Office Collection : अब भी जारी है पति पत्नी और वो की जबरदस्त कमाई, इतना हुआ कलेक्शन
Box Office Collection : अब भी जारी है पति पत्नी और वो की जबरदस्त कमाई, इतना हुआ कलेक्शन
Share:

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और आनन्या पांडे की फ़िल्म 'पति पत्नी और वो' की कमाई में कुछ गिरावट आई है। जबरदस्त शुरुआत के बाद अब फ़िल्म ठीक-ठाक कमाई पर आ गई है। दूसरे ही हफ्ते में फ़िल्म के लिए माहौल मुश्किल दिखाई देने लगा है। जबकि आने वाले सप्ताह में बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर और भी कड़ी हो जाएगी।

'पति पत्नी और वो' ने इस शुक्रवार को 3.05 करोड़ की कमाई की। इसके बाद शनिवार को उसकी कमाई में इजाफा देखा गया। शनिवार को फ़िल्म ने अपने खाते में 4.88 करोड़ और जोड़ लिए। फ़िल्म क्रिटिक और ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार, कार्तिक आर्यन की फ़िल्म ने अब तक कुल 63.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फ़िल्म जल्द ही 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

पति पत्नी और वो' से पहले इस वर्ष कार्तिक आर्यन की 'लुका छुपी' भी रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म ने कुल करीब 111 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में 'पति पत्नी और वो' के लिए यह आंकड़ा छू पाना कठिन लग रहा है। क्योंकि अब कार्तिक की इस फ़िल्म को दूसरे ही हफ्ते में ही दूसरी फ़िल्मों से टक्कर मिलने लगी है।

Box Office Collection Mardaani 2: सिनेमाघरों में छाई 'मर्दानी' रानी, दो दिन में कमा लिए इतने करोड़

रागिनी MMS रिटर्न्‍स सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, सनी लियोनी का बोल्ड अंदाज़ देखकर छूटे लोगों के पसीने

'ममंगम' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले ही दिन मारी ऊंची छलांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -