ससुराल में जोरदार हुआ परिणीति चोपड़ा का गृह प्रवेश, सामने आया VIDEO
ससुराल में जोरदार हुआ परिणीति चोपड़ा का गृह प्रवेश, सामने आया VIDEO
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एवं राघव चड्ढा की सगाई से लेकर शादी तक की फोटोज आ चुकी हैं। उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लिए। शादी के अगले दिन सभी उदयपुर से दिल्ली पहुंचे जहां राघव चड्ढा के कपूरथला स्थित घर में कपल का शानदार स्वागत हुआ। ससुराल पहुंचने पर परिणीति ने शादी के बाद की सभी रस्में निभाई। इस के चलते सभी के बीच खूब मस्ती मजाक हुआ। उन्होंने एक गेम भी खेला। परिणीति और राघव ने एक दूसरे के बारे में कई बातें बताई। वीडियो में परिणीति बोलती हैं यह दुनिया की बेस्ट फैमिली हैं जिन्होंने रानी की तरह उन्हें एहसास कराया है।  

वीडियो के आरम्भ में राघव के दिल्ली स्थित घर की झलक दिखाई जाती है। पूरे घर को सफेद रंग के फूलों से सजाया गया। परिणीति ने लेमन ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना था। यदि आपको याद हो यह उनका एयरपोर्ट लुक भी था। वहीं राघव ने ब्राउन नेहरू जैकेट के साथ कुर्ता पैजामा पहना। शादी के पश्चात् परिणीति पहली बार ससुराल पहुंचीं। घर पर पटाखों एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। परिणीति ढोल की थाप पर थिरकती भी हैं।

परिणीति और राघव को एक दूसरे के बारे में आंख बंद करके सवालों के जवाब इशारों में देने थे। परिणीति ने बताया कि उन्होंने राघव को पहले आई लव यू बोला था। वीडियो में उन्हें कई रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है। परिणीति ने यह भी बताया कि दोनों में से वह अधिक फनी हैं। वीडियो में राघव परिणीति से बोलते हैं, 'अब तुम चड्ढा बन गई हो।' आगे परिणीति बोलती हैं, 'दुनिया का सबसे अच्छा परिवार। उन्होंने मुझे रानी जैसा महसूस कराया।' परिणीति और राघव ने उदयपुर में 24 सितंबर को द लीला पैलेस में शादी की। इसके चलते सिर्फ नजदीकी दोस्त और परिवार के सदस्य ही उपस्थित थे। इससे पहले 13 मई को दिल्ली में राघव के घर पर उनकी सगाई हुई थी। शादी के बाद दोनों ने शाम को मेहमानों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन किया था।

'अगर रिया कपूर कहेंगी तो ये कपड़े भी उतार देंगे', आखिर क्यों ऐसा बोली शहनाज गिल?

कौन है राहुल मोदी? जिसके साथ जुड़ रहा है श्रद्धा कपूर का नाम

'कबीर सिंह' नहीं करना चाहते थे शाहिद कपूर, फिर इस शख्स के कहने पर की साइन

टाइगर 3 से लीक हुआ कैटरीना कैफ का सीन, इस अवतार में आई नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -