'अगर रिया कपूर कहेंगी तो ये कपड़े भी उतार देंगे', आखिर क्यों ऐसा बोली शहनाज गिल?
'अगर रिया कपूर कहेंगी तो ये कपड़े भी उतार देंगे', आखिर क्यों ऐसा बोली शहनाज गिल?
Share:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों बहुत खुश और उत्साहित हैं क्योंकि शुक्रवार को उनकी फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग रिलीज हो गई है। इस फिल्म में शहनाज के अतिरिक्त भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी हैं। इस फिल्म और इसके प्रमोशन के चलते शहनाज ने बहुत बोल्ड आउटफिट्स पहने हैं। शहनाज का ऐसा अवतार देखकर कुछ लोगन ने उन्हें ट्रोल किया। उनका कहना था कि शहनाज को इतने शॉर्ट और रिवीलिंग ऑउटफिट नहीं पहनने चाहिए। तो हाल ही में शहनाज ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने हेटर्स को अपना मैसेज दिया है।

दरअसल, अपने एक इंटरव्यू के चलते शहनाज ने कहा, 'जिस प्रकार रिया कपूर ने हमें फिल्म में स्टाइल किया है, लोग हैरान हैं कि मैं इतने छोड़े ऑउटफिट कैसे पहन सकती हूं। लोगों को अपना माइंडसेट बदलना होगा। मेरे कपड़ों की लंबाई देखकर मुझे जज ना करें। मुझे आप पर्सनली मिलें, मेरे साथ 2 मिनट बैठें। मेरे फैन ना हो गए तो मेरा नाम बदल देना।' 

वही इससे पहले शहनाज ने ट्रोलिंग पर कहा था, 'मेरी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, मगर मेरे कुछ हेटर्स भी हैं। लोगों को लगता है कि शहनाज जो भी करती है वो उसकी रियल पर्सनैलिटी नहीं है। वह फेक है। उन्होंने मेरी जैसी पर्सनैलिटी नहीं देखी है। मैं इतनी अलग हूं कि लोग ये डाइजेस्ट ही नहीं कर पाते कि ये इतनी क्यूट है, क्या ये क्यूट बनने का प्रयास कर रही है? ब्रो मैं बहुत ही क्यूट हूं।' एक इंटरव्यू के चलते जब शहनाज को एक प्रशंसक के कमेंट के बारे में बताया जिसने शहनाज को कहा कि इतने कपड़े भी क्यों पहने हैं जो पहने हैं उन्हें भी उतार दो। इस पर शहनाज तुरंत जवाब देती हैं, 'अगर रिया कपूर बोलेंगी तो उतार देंगे। हम स्टाइल और फैशन के बारे में कुछ भी समझौता नहीं कर सकते।'

कौन है राहुल मोदी? जिसके साथ जुड़ रहा है श्रद्धा कपूर का नाम

'कबीर सिंह' नहीं करना चाहते थे शाहिद कपूर, फिर इस शख्स के कहने पर की साइन

टाइगर 3 से लीक हुआ कैटरीना कैफ का सीन, इस अवतार में आई नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -