पंकजा ने खुद को सीएम की रेस से किया अलग
पंकजा ने खुद को सीएम की रेस से किया अलग
Share:

मुंबई : नियम विरूद्ध खरीदी के करीब 206 करोड़ के मामले में उलझीं महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने हाल ही में खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से अलग कर दिया है। हमेशा अप्रत्यक्षतौर पर खुद को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात करने वाली पंकजा अब इस मामले में कुछ भी नहीं कहना चाहती हैं। माना जा रहा है कि पंकजा पर हो रहे लगातार हमलों के चलते उन्होंने इस तरह का कदम उठाया है।मिली जानकारी के अनुसार मामले में कहा गया है कि मुख्यमंत्री पद की चाहत का उन्होंने कभी भी इज़हार नहीं किया। वे पद की चाह रखने वालों की रेस में शामिल नहीं हैं। दूसरी ओर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा है कि वे नहीं जानती कि उन्हें लेकर इस तरह की जानकारी सामने आई है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद पर काबिज किए जाने संबंधि कोई बात नहीं की। मामले में कहा गया है कि चिक्की घोटाले में उनका नाम जबरन घसीटा जा रहा है। उन्होंने इस मामले में कुछ गलत नहीं किया है यदि विपक्ष आरोप ही लगा रहा है तो वे आरोपों को साबित करके दिखाऐं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में भी उन्हें लेकर कोई विरोध और गतिरोध नहीं है। इस दौरान जब उनसे उनके पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा की गई तो उन्होंने इस मसले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -