83 : शूटिंग शुरू के बाद पहली बार साथ दिखे रणवीर सिंह और दिग्गज पंकज त्रिपाठी
83 : शूटिंग शुरू के बाद पहली बार साथ दिखे रणवीर सिंह और दिग्गज पंकज त्रिपाठी
Share:

भारतीय क्र‍िकेट टीम द्वारा 1983 में जीते व‍िश्‍व कप की कहानी पर्दे पर आने वाली है. इस फिल्म की तैयारी जोरों से हो रही है. इसमें कप‍िल देव का क‍िरदार न‍िभाएंगे रणवीर स‍िंह. फ‍िल्‍म की शूट‍िंंग धर्मशाला में चल रही है. शूटिंग के कई फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं जिसमें रणवीर सिंह कप‍िल देव से गुर सीखते नजर आए थे. रणवीर इंडियन क्र‍िकेट टीम के प्रैक्‍ट‍िस आउटफ‍िट में द‍िखे थे. इस के बाद एक और फोटो और वीडियो सामने आया है. 

आपको बता दें, इस फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह के साथ पहली बार अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे. हालाँकि अभी तक दोनों को एक साथ देखा नहीं गया था. लेकिन हाल ही में उनकी तस्वीर सामने आई है जिसे हम दिखाने जा रहे हैं. बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी फ‍िल्‍म में भारतीय क्र‍िकेट टीम के मैनेजर मान सिंह का रोल निभाएंगे. शूटिंग के लिए पंकज त्रिपाठी धर्मशाला पहुंच गए हैं. पंकज त्रिपाठी इस फ‍िल्‍म का ह‍िस्‍सा बनकर बेहद खुश हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Captain Singh Turns Gully Boy For A Moment!

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

बता दें कि बीते साल 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म न्यूटन में उत्‍कृष्‍ट अभ‍िनय के ल‍िए अभ‍िनेता पंकज त्र‍िपाठी को स्‍पेशल मेंशन अवार्ड मिला था. इतना ही नहीं पंकल त्रिपाठी की कई फ‍िल्‍में खूब सराही जा चुकी हैं. अब उन्हें इस फिल्म में भी देखा जायेगा और उम्मीद है अच्छा खासा किरदार देखने को मिलेगा. 

इस फ‍िल्‍म का न‍िर्देशन‘चक दे इंडिया’ के निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. इस फ‍िल्‍म को लेकर कबीर खान और रणवीर स‍िंह दोनों ही बहुत गंभीर हैं. यही वजह है क‍ि वह पूरे परफेक्‍शन के साथ इस फ‍िल्‍म को बनाना चाहते हैं.  

Kalank : आखिर क्यों छुपाया फिल्म में कुणाल खेमू का किरदार!

तो शाहरुख़ खान अब तमिल फिल्म 'मर्सल' के रीमेक में आएंगे नज़र!

खाने की प्लेट पर टूट पड़ी दीपिका, रणवीर सिंह ने किया जोरदार कमेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -