पाकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन, पाकिस्तान के 3 रेंजर्स मारे गए
पाकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन, पाकिस्तान के 3 रेंजर्स मारे गए
Share:

श्रीनगर। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सीमा क्षेत्र में गोलीबारी कर सीज़फायर का उल्लंघन किया। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में गोलीबारी की गई। ऐसे में पाकिस्तान की गोलीबारी से बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। सीसुब का यह जवान पानी पी रहा था इतने में ही पाकिस्तान के एक रेंजर ने उसे गोली मार दी।

यह गोली जवान के कान के पास लगी। घायल जवान को चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है। सुंदरबनी के देवरा गांव में हुई गोलीबारी में भारत ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें पाकिस्तान के 3 रेंजर्स मारे गए। दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन आतंकियों ने जिला पुलिस लाईन पर हमला कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमले में करीब 8 जवान शहीद हो गए। दूसरी ओर 5 लोग घायल हो गए जिसमें सीआरपीएफ के 4 जवान शामिल हैं। घायलों को उपचार दिया जा रहा है। सीमा पार से होने वाले सीज़फायर वाॅयलेशन का सामना करने में भारतीय सुरक्षा दल मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। तो दूसरी ओर जवान घुसपैठ को रोकने में लगे हैं।

TRUMP की चेतावनी के बाद पाकिस्तान की बढ़ी परेशानी

पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन के बकरीद पर खाल इकट्ठा करने पर लगाई रोक

ट्रम्प ने कहा पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करके दिखाए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -