उधमपुर में सेना के काफिले पर हमला, दो जवान शहीद
उधमपुर में सेना के काफिले पर हमला, दो जवान शहीद
Share:

जम्मू : एक बार फिर पाकिस्तान की सीमा की ओर से फायरिंग की गई। दरअसल आतंकियों ने उधमपुर से श्रीनगर की ओर जा रहे बाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों पर फायरिंग की। इस दौरान  बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए फायरिंग में 8 जवान घायल हो गए। आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग में 1 आतंकी को भी सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। प्रातः 7.30 बजे सुरक्षा बलों के काफिले पर अचानक फायरिंग हो गई। आतंकियों ने काफिले की ओर ग्रेनेड भी फैंका जिससे सुरक्षा बलों के वाहन भी प्रभावित हुए। 

जिसके बाद सुरक्षा बल कुछ समझ पाते फायरिंग और बढ़ गई। सुरक्षाबलों ने अपनी पोजिशन संभाली और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान यह बात सामने आई है कि सुरक्षाबलों के जवान हैवी फायरिंग में घायल हो गए। इनमें से 2 जवान गंभीररूप से घायल हो गए। जिसके बाद बीएसएफ के अन्य जवानों ने हैवी फायरिंग की। सुबह का समय होने से सुरक्षा बलों को संभलने में कुछ समय लगा तो दूसरी ओर यह भी जानकारी मिली है कि आतंकियों ने सुरक्षा बल की ओर पीछे से वार किया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -