गीता के बाद रमजान भी जल्द लौटेगा अपने वतन
गीता के बाद रमजान भी जल्द लौटेगा अपने वतन
Share:

भोपाल : एक भारत की गीता और दूसरा पाकिस्तान का रमजान, दोनो ही दो धर्म के दो पवित्र नाम। एक अपने घर भारत लौट आई हैं तो दूसरा इसके इंतजार में है कि कब वो अपनी सरजमीं की मिट्टी को माथे से लगाएगा। विदेश मंत्रालय इसके लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। भोपाल की एक चाइल्ड केयर सेंटर में रह रहे रमजान जल्द ही अपने घर जा सकेगा। शुक्रवार को पाकिस्तान उच्चायोग के वीजा सचिव खालिद हुसैन ने भोपाल पहुँचकर 14 वर्षीय रमजान से मुलाकात की।

वीजा आयोग ने वहाँ रमजान से बंद कमरे में बात की और उसका हाल जाना। बंद कमरे में हुई इस बातचीत का ब्योरा सार्वजनिक नही किया गया। पिछले दिनों सुषमा स्वराज ने भी रमजान से मुलाकात की थी और कहा था कि भारत चाहता है कि रमजान अपने घर वापस लौटे। भारत की बेटी गीता के 14 साल बाद वतन वापसी के बाद से ही रमजान की वापसी का भी रास्ता साफ किया जा रहा है।

रमजान कराची का रहने वाला है। उसकी माँ और उसके पिता में तलाक हो गया जिसके बाद उसके पिता उसे लेकर बांग्लादेश चले गए। वहीं से रमजान पहले पश्चिम बंगाल और फिर भटकते-भटकते भोपाल पहँच गया। यहाँ वह पिछले दो वर्षो से रह रहा है। इससे पहले रमजान की माँ ने हिंदुस्तान आकर  रमजान से मिलने से इंकार कर दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -