लोकसभा के पूर्व स्पीकर पी ए संगमा का निधन
लोकसभा के पूर्व स्पीकर पी ए संगमा का निधन
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा के पूर्व स्पीकर और सांसद पी ए संगमा का निधन हो गया। उनके निधन से भारत के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर छा गई। संगमा काफी समय से बीमार थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मसले पर कांग्रेस छोड़ी थी। उन्होंने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के होने के कारण सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने का विरोध किया था। वे मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे। उनका निधन 68 वर्ष की आयु में हुआ। उनके निधन पर लोकसभा और राज्यसभा में शोक छा गया।

उनके निधन पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने दुख जताया और कहा कि वे काफी अनुभवी थे। सदन की कार्रवाई को किस तरह से चलाना है और उसकी गरिमा को किस तरह से बनाए रखना है वह उन्हें आता था। उनके निधन को लेकर संसद के दोनों ही सदनों की कार्रवाई स्थगित हो गई।

वे आठ बार लोकसभा के सदस्य रहे और 1988 से 1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे। पीए संगमा का जन्म मेघालय के वेस्ट गारो में एक सितंबर 1947 को हुआ था। वे कांग्रेस के बड़े नेता थे, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और अपनी अलग पार्टी बनायी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -