INX मीडिया मामले में बेल पर छूटे चिदंबरम, कहा-  मेरे जमानत आदेश को पढ़ लें भाजपा नेता...
INX मीडिया मामले में बेल पर छूटे चिदंबरम, कहा- मेरे जमानत आदेश को पढ़ लें भाजपा नेता...
Share:

रांची: मनी लॉन्डरिंग के मामले में हाल ही में जमानत पर बाहर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि भाजपा के जो नेता मेरी जमानत की शर्तों के उल्‍लंघन का सवाल खड़े कर रहे हैं, वे मेरे जमानत के आदेश को ठीक से पढ़ लें। रांची में शुक्रवार को पी चिदंबरम ने कहा है कि भाजपा के नेता अकारण इस मामले को तूल दे रहे हैं।

INX मीडिया मामले में कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल से बाहर आए चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली और झारखंड में नाकाबिल सरकार शासन कर रही है। हैदराबाद में दुष्कर्मियों के एनकाउंटर पर उन्होंने कहा है कि मुठभेड़ सही है या फर्जी, यह जांच का विषय है। झारखंड में भाजपा की सरकार को हटाना है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था संकट में है। आज चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। 

आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार तेज कर अब कांग्रेस भी रेस में आ गई है। इस क्रम में कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम शुक्रवार को रांची आए हैं। वे यहां विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि पूर्व गृह मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता चिदंबरम बीते दिन ही तिहाड़ जेल से छूटे हैं। उन्‍हें शीर्ष अदालत ने inx media case में जमानत दी है। 

अधीर रंजन पर स्‍मृति का निशाना, कहा- आप यहां आज चीख रहे हैं इसका मतलब...

मायावती को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री समेत दो बसपा नेता भाजपा में शामिल

हैदराबाद कांड: उमा भारती ने दिया धमाकेदार बयान, कहा-उस बहन की आत्मा को...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -