सोलन में मचा हाहाकार! बादल फटने से 7 लोगों की हुई मौत
सोलन में मचा हाहाकार! बादल फटने से 7 लोगों की हुई मौत
Share:

सोलन: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बादल फटने से हाहाकार मचा है। इस बार प्रदेश के सोलन स्थित ममलीक के धायावला गांव में बादल फटा है। सोलन के डीसी मनमोहन शर्मा के अनुसार, बादल फटने से 7 व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि 6 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया है। बादल फटने की यह घटना देर रात हुई। बादल फटने के पश्चात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि पूरा गांव मलबे से पटा हुआ है तथा हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। बादल फटने की इस घटना में दो घर और एक गौशाला भी बह गई है।

भारी वर्षा के चलते हिमाचल प्रदेश में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कई स्थानों पर रास्ते बंद हैं। लोग जगह-जगह फंसे हैं। हिमाचल के पहाड़ों पर निरंतर भूस्खलन हो रहा है। इस बीच सरकार ने 14 अगस्त को स्कूलों एवं कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने आज यानी 14 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। भारी वर्षा में भूस्खलन की वजह से कुल्ली मनाली जाने वाले रास्ते बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे से पंडोह के बीच कई स्थानों पर भी रास्ते बंद हैं। DGP संजय कुंडू ने टूरिस्ट और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 

इसके साथ ही नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है। सड़क पर निरंतर हो रहे भूस्खलन की वजह से शिमला एवं चंडीगढ़ को जोड़ने वाले शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते कोटी के पास चक्की मोड़ पर सड़क के दोनों तरफ बड़े आंकड़े में भारी वाहन फंसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त मंडी जिले के कई स्थानों से घरों और कृषि भूमि को नुकसान की खबरें भी आ रही हैं। बीते 48 घंटों से निरंतर हो रही बारिश ने हमीरपुर जिले के सभी भागों में फिर से तबाही मचनी आरम्भ हो गई है। ब्यास और उसकी सहायक नदियां फिर से उफान पर है। जिला प्रशासन ने लोगों को बाहर न निकलने और किसी भी हालत में ब्यास नदी के किनारे और नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी है।

भारत और विंडीज में आज निर्णायक मुकाबला, शुभमन गिल की फॉर्म में वापसी अच्छे संकेत

जिस महिला ने पीएम मोदी को 'चटनी' भेजी थी, उन्हें भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिल्ली से मिला आमंत्रण

'शिवजी महाराज अस्पताल में 24 घंटो में 17 मरीजों की मौत..', सरकार पर भड़के शरद पवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -