सारा अली खान से हुआ ओरी का झगड़ा, खुद किया खुलासा
सारा अली खान से हुआ ओरी का झगड़ा, खुद किया खुलासा
Share:

स्टार किड्स के बेस्टी ओरी उर्फ ओरहान अवत्रमणि फिल्म जगत की पार्टियों की जान और शान माने जाते हैं। हाल ही में वो बिग बॉस में भी दिखाई दिए थे। ओरी हर किसी के बेस्ट-फ्रेंड माने जाते हैं। मगर खबर है आजकल सारा से उनकी नहीं बन रही है। दोनों का झगड़ा चल रहा है। इसका खुलासा स्वयं ओरी ने किया। ओरी ने बताया कि उनका सारा से कोई झगड़ा नहीं है, मगर पहले जैसी बात भी नहीं होती है। 

आस्क मी सेशन के चलते पूछे गए सवाल पर ओरी ने कहा- जब मैं यहां था तब हम कभी अलग ना हो पाने वाले दोस्त थे। मगर फिर मैं विदेश चला गया। सारा इंडिया में ही रही, अपने अभिनय करियर के कारण। जब वापस लौटा तो बॉन्ड बदल चुका था। मगर दोस्ती अब भी है। कोई कॉल करे तो बात जरूर होती है। ओरी ने इसी के साथ सारा के अभिनय करियर को लेकर भी बात की। ओरी ने बताया कि वो कितनी सीरियस हैं। 

ओरी ने कहा- वो खाती एक्टिंग है, सांस एक्टिंग से लेती है तथा पीती भी एक्टिंग है। सारा एक्टिंग को लेकर बहुत पैशनेट है। वो फुल टाइम एक्टर है। ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन, बिल्कुल अपनी मां जैसी। बहुत स्ट्रॉन्ग, आजाद, किसी को प्लीज करने के लिए कुछ नहीं करती। इसी सेशन के चलते ओरी ने जाह्नवी कपूर को अपना बेस्ट-फ्रेंड बताया था तथा निसा देवगन को लेकर कहा था कि लोग उन्हें गलत समझते हैं।

मनारा चोपड़ा पर भड़की ये टीवी एक्ट्रेसेस, बताया 'कोमोलिका'

देर रात करण कुंद्रा को सताई तेजस्वी प्रकाश की याद, वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

'ये लोकसभा चुनाव से पहले साजिश..', ED चार्जशीट में प्रियंका गांधी का नाम आने पर आगबबूला हुई कांग्रेस, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -