बजट सत्र: CAA और NRC पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, दे सकते हैं स्थगन प्रस्ताव
बजट सत्र: CAA और NRC पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, दे सकते हैं स्थगन प्रस्ताव
Share:

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र चल रहा है, जिसमें विपक्ष नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR) को लेकर सरकार को संसद में घेरने की तैयारी में है। वहीं सोमवार को संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), वाम दलों, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कुछ अन्य दल CAA, NRC और NPR पर तत्काल चर्चा की मांग को लेकर संसद के उच्च सदन में स्थगन प्रस्ताव दे चुके हैं। वहीं कांग्रेस और कुछ अन्य दल स्थगन प्रस्ताव देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि दोनों सदनों में विपक्षी दल CAA, NRC और NPR पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। विपक्ष ने सरकार द्वारा पास  CAA को असंवैधानिक करार दिया है और इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी हुई है। जिस पर इस महीने सुनवाई होनी है।

आपको बता दें कि देश के कई इलाकों में CAA और NRC का जबरदस्त विरोध हो रहा है। जिसमे दिल्ली के शाहीन बाग़ में 50 से अधिक दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है।  उनकी मांग है कि सरकार को CAA वापस लेना होगा और NRC लागू ना करने का वादा करना होगा, तभी वो अपना धरना समाप्त करेंगे।

लंदन में युवक ने लोगों पर किया चाक़ू से हमला, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

पाक के पीएम का बड़ा एलान, मलेशिया यात्रा के दौरान नहीं करेंगे भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल

कोरोना वायरस का बड़ा खुलासा, चीन ने दुनिया को दिया झांसा

 
  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -