फंदे से झूली 5वीं की छात्रा, चौंकाने वाली है वजह
फंदे से झूली 5वीं की छात्रा, चौंकाने वाली है वजह
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर से आत्महत्या की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 10 वर्षीय एक लड़की ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर खुदखुशी कर ली, क्योंकि उसकी मां ने उसे जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल भेड़ाघाट ले जाने से इनकार कर दिया था। एक पुलिस अफसर ने बताया कि 5वीं कक्षा की छात्रा अपनी मां से 10 किलोमीटर दूर भेड़ाघाट ले जाने के लिए जिद कर रही थी।

दानवंतरी नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विनोद पाठक ने कहा, 'जब मां ने मना कर दिया, तो लड़की ऊपर चली गई एवं दरवाजे के पर्दे से फांसी लगा ली।' इंस्पेक्टर विनोद पाठक ने बताया कि शव परीक्षण किया जा रहा है। मामले में आगे की तहकीकात जारी है। 17 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लड़की ने अपने मंगेतर से परेशान होकर खुदखुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अपराधी मंगेतर के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि लड़की एवं उसका मंगेतर एक-दूसरे से मिलते भी थे। इसी बीच लड़की को परेशान किया जाने लगा था।

घटना चंदन नगर थाना इलाके की है। मामले की खबर देते हुए एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की ने हाल ही में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। कहा जा रहा है कि मृतक लड़की की शादी देवेन्द्र नाम के युवक से तय हुई थी। पारिवारिक रजामंदी के पश्चात् दोनों की सगाई भी हो गई। 

घाटकोपर होर्डिंग हादसे के आरोपी को लेकर हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

MP में पहली बार कोर्ट रूम में जांची गई मेडिकल छात्रा की कॉपी, दोबारा फेल हुई तो लगी फटकार

मोबाइल पर नहीं बजाया गाना तो भड़के लोगों ने कर डाली युवक की हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -