‘एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा’, पुष्कर में कांग्रेस को लेकर बोले PM मोदी
‘एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा’, पुष्कर में कांग्रेस को लेकर बोले PM मोदी
Share:

अजमेर: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की ऐतिहासिक तीर्थनगरी पुष्कर की पवित्र धरा से कहा कि भारतीय जनता पार्टी नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जगत पिता ब्रह्मा, भक्त शिरोमणि मीरा बाई और वीर तेजाजी सहित अन्य स्थानीय लोक देवताओं को याद करते हुए कहा कि पुष्कर से कमल का सदियों पुराना संबंध है। आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी तथा इसका चिन्ह भी कमल है।

पुष्कर में प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा भाषण महिलाओं और बेटियों पर केन्द्रीत रखा। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से लेकर जन धन खातों तक महिलाओं से जुड़ी सभी योजनाओं का लेखाजोखा सभा में रखा। उन्होंने महिलाओं को बार-बार नमन करते हुए बेटियों के सफलताओं को गिनाया। उन्होंने नारी कल्याण के लिए किए गए सभी कार्यों को एक-एक करके जनता के सामने रखा लोकसभा चुनाव के लिए फिर से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने फिर इस बात को दोहराया कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। 2024 का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। बरसों तक गठबंधन की मजबूरियों की सरकारें चलीं। कांग्रेस राज के वक़्त किसान, मजदूर, महिला और युवाओं का जीना मुश्किल हो गया था। 

उन्होंने कहा- जहां कांग्रेस है वहां विकास नहीं हो सकता। कांग्रेस के लिए कहा जाता है कि एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा। एक तो परिवारवादी पार्टी ऊपर से भ्रष्टाचारी पार्टी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे कार्यकाल के लिए पहले 100 दिन के कार्ययोजना बना चुकी है। इसमें भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोदी ने इस अवसर पर 4 जून को 400 पार और अबकी बार 400 पार का नारा दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ‘कामदार’ है इसलिए ‘नामदार’ उसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत बनाना है। ये मोदी की गारंटी है।

बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का एक्शन, HDIL की 36 करोड़ की संपत्ति जब्त

मध्य प्रदेश में हादसे का शिकार हुई सुरक्षाबलों की बस, 3 की मौत, 26 घायल

आतंकी संगठनों के राजनितिक नेतृत्व का समर्थन लेने वाली कांग्रेस 'लोकतंत्र' की रक्षा कैसे करेगी ? स्मृति ईरानी ने दागा बड़ा सवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -