हरियाणा में बर्ड फ्लू से दहशत, मारी जाएंगी डेढ़ लाख मुर्गियां
हरियाणा में बर्ड फ्लू से दहशत, मारी जाएंगी डेढ़ लाख मुर्गियां
Share:

चंडीगढ़: देश में अभी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर पूरी तरह ठंडा नहीं पड़ा है और देश में एक नई आफत सिर उठाने लगी है। दरअसल, देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू तेजी से फ़ैल रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि कर दी है। 

केंद्र सरकार ने इन 6 राज्यों में तत्काल प्रभाव से कार्ययोजना के मुताबिक, एवियन इन्फ्लुएंजा पर रोकथाम के निर्देश जारी कर दिए हैं। बर्डफ्लू के बढ़ते कहर को देखते हुए हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। ऐसे में सरकार पंचकूला के कुछ पॉलट्री सैंपल्स में एवियन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद 1.60 लाख से अधिक पक्षियों को मारने की योजना बना रही है।  

आपको बता दें कि हरियाणा के पॉल्ट्री फार्म में कुल 80 लाख मुर्गियां हैं, जिनमें 16 हजार का रोज मरना सामान्य बात है। जिन फार्म की मुर्गियों को मारा जाएगा, उनके संचालकों को प्रति मुर्गी 90 रुपये की दर से मुआवजा दिया जाएगा। फार्म के एक किमी दायरे को संक्रमित जोन और 10 किमी क्षेत्र को निगरानी जोन घोषित किया है। दस किमी दायरे में निगरानी होगी। 

पहले कोरोना ने किया दुनिया को हैरान, अब 24 घंटे में मौत की ख़बरों ने किया लोगों को परेशान

बढ़ती बॉन्ड के साथ सोने की कीमत में आया बदलाव

इतिहास में पहली बार बिटकॉइन ने पार किया 20,000 डॉलर का स्तर

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -