इस दिन पीएम मोदी करेंगे महाकाल कोरिडोर का लोकार्पण, सीएम शिवराज ने दिए संकेत
इस दिन पीएम मोदी करेंगे महाकाल कोरिडोर का लोकार्पण, सीएम शिवराज ने दिए संकेत
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। आज प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने उज्जैन दौरे पर है।  इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन आयेंगे और महाकाल मंदिर कोरिडोर का लोकार्पण करेंगे। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल  कोरिडोर का निरीक्षण भी किया। 

आपको बता दे की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उज्जैन में हैं। वे सुबह 11 बजे यहां पहुंचे। सीएम चौहान नृसिंह घाट के पास समन्वय परिवार के आश्रम में शामिल हुए। यहां स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। CM महाकाल कॉरिडोर देखने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री शहर में 3 घंटे से ज्यादा समय तक रहेंगे।

नृसिंह घाट रोड पर शंकराचार्य मठ के पास निलयम में भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की मूर्ति लगाई गई है। मूर्ति का अनावरण करते हुए CM ने कहा- श्रीस्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज जी के आशीर्वाद से हमारा देश, हमारी संस्कृति आगे बढ़ रही है। उनका आशीर्वाद सर्वदा हम सब पर बना रहे, यही प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि हरसिद्धि मंदिर से महाकाल मार्ग को अब संत सत्यमित्रानंद जी के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई तत्काल कार्रवाई, दुष्कर्मियों के मकान पर चला बुलडोजर

तो इस वजह से Tiger 3 को निर्देशित नहीं करना चाहते अली अब्बास

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 11 वर्षीय बाघिन की मौत, इस कारण कई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -