'आपको लड़का हुआ है...' सुनते ही हॉस्पिटल में चिल्लाने लगी एक्ट्रेस दीपिका, जानिए किस्सा
'आपको लड़का हुआ है...' सुनते ही हॉस्पिटल में चिल्लाने लगी एक्ट्रेस दीपिका, जानिए किस्सा
Share:

टेलीविज़न का जाना माना मशहूर स्टार कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब माता-पिता बन गए हैं। शोएब ने नए व्लॉग दीपिका की डिलीवरी के चलते का मजेदार किस्सा सुनाया। शोएब ने बताया ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टर ने दीपिका से पूछा- क्या बोलते हो लड़का होगा या लड़की? क्या होगा। जवाब में दीपिका ने कहा- मैम गट फीलिंग है बॉय है। फिर इसके 5 मिनट में डॉक्टर ने कहा- मुबारक हो लड़का हुआ है। ये सुनते ही दीपिका चिल्लाने लगीं।

दीपिका ने खुशखबरी मिलने के बाद डॉक्टर से बोला- देखा मैंने बोला था ना लड़का होगा। दीपिका बताती हैं उन्होंने डिलीवरी का प्रोसेस पूरी तरह से एंजॉय किया। दीपिका बोलती हैं- मैंने ऑपरेशन थियेटर में हल्ला मचाया है। पत्नी की इस बात से शोएब भी सहमत नजर आए। मां बनने की खुशी दीपिका के चेहरे पर स्पष्ट नजर आई। शोएब ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में दीपिका हैप्पी हाई थीं, वो बिल्कुल भी नर्वस नहीं थीं।

दीपिका का सी-सेक्शन हुआ है। ऐसा पहले प्लान्ड नहीं था। क्योंकि उनकी प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई है इसलिए सब कुछ आनन फानन में हुआ। शोएब का बर्थडे डिनर होने के बाद सभी मस्ती में घर लौटे। आधी रात को दीपिका को दर्द उठा, इसके तुरंत बाद दीपिका को हॉस्पिटल लेकर जाना पड़ा। दीपिका ने व्लॉग में बताया कि उनके टांकों में अभी दर्द है। मगर वो आहिस्ता-आहिस्ता बेहतर हो रही हैं। बच्चे की सेहत में भी सुधार है। दोनों का बेटा अभी NICU में है। बच्चे को अभी शोएब और दीपिका के अलावा किसी और ने नहीं देखा है।

बिग बॉस जीतकर भी खुश नहीं है ये एक्ट्रेस, खुद बताई वजह

Video: दिल्ली में दिनदहाड़े सड़क पर लूट, बाइक पर आए 4 बदमाशों ने दिखाई गन और...

एक्टिंग छोड़ प्रोफेसर बना ये मशहूर एक्टर, नाम जानकर होगी हैरानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -