भाई दूज पर PM मोदी ने किया बहनों से वादा, कहा- 'हर मुसीबत को दूर करेगा यह भाई...'
भाई दूज पर PM मोदी ने किया बहनों से वादा, कहा- 'हर मुसीबत को दूर करेगा यह भाई...'
Share:

खूंटी: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर रांची में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ओल्ड सेंट्रल जेल में स्थित भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में बिरसा मुंडा की 25 फुट ऊंची मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुंडा ने 9 जून, 1900 को यहीं पर आखिरी सांस ली थी। फिर वे खूंटी के लिए रवाना हो गए। खूंटी के उलिहातू गांव दजाकर बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की। आंगन में लगे तुलसी के पौथे को प्रणाम किया तथा मिट्टी का माथे पर तिलक लगाया। उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा की पूजा भी की। तत्पश्चात, उन्होंने खूंटी में एक जनसभा को संबोधित किया। 

पीएम मोदी ने कहा- राष्ट्रपति बनने के बाद भी द्रोपदी मूर्मू आदिवासियों को राष्ट्रपति भवन बुलाती रही। उनकी परेशानियां पूछती रहीं। ये वर्ष माताओ, बहनों की सुरक्षा, सुविधा, सम्मान और रोजगार के रहे हैं। हमारे झरखंड की बेटियां खेल-कूद में जो नाम कमा रही हैं उससे सीना चौड़ा हो जाता है। स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बहनों को नाम पर पहली बार कोई प्रॉपर्टी हुई है। स्वयं सहायता चलाने वाली दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर रहूंगा। हमने नारी शक्ति वंदन को निभाया है। देश की करोड़ों बहनों की मुसीबतों से मुक्ति के लिए यह भाई जुटा रहेगा। 

2014 में मैंने एक प्रयोग किया था। मैंने एक हजार अधिकारीयों को गांव में भेजा था। इस अभियान में हम सात प्रमुख योजनाओं को लेकर गांव में गए थे। जब भगवान बिरसा की धरती से निकलते हैं तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। जो हकदार है उसे योजना का लाभ मिलना चाहिए। देश के किसानों, युवाओं को मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। मोदी हिम्मत करके निकला है। आदिवासी न्याय अभियान को लेकर। जिसने आदिवासी समा के लिए अलग मंत्रालय बनाया, बजट बनाया। हमारी सरकार के दौरान आदिवासी योजनाओं का बजट बढ़ है। हमारी सरकार उन आदिवासी भाई-बहनों तक पहुंचेगी जिन तक अभी पहुंचा नहीं गया है।

जम्मू-कश्मीर में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, 25 यात्रियों की मौत

मुंबई में मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में 'नापाक' घटना को अंजाम, पुलिस को मिली धमकी

'सबके लिए समस्या बन गई है कांग्रेस, ना आस्था का सम्मान कर सकती है, ना ही विकास', MP में बोले CM योगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -