'सबके लिए समस्या बन गई है कांग्रेस, ना आस्था का सम्मान कर सकती है, ना ही विकास', MP में बोले CM योगी
'सबके लिए समस्या बन गई है कांग्रेस, ना आस्था का सम्मान कर सकती है, ना ही विकास', MP में बोले CM योगी
Share:

छतरपुर: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस देश के लिए बोझ और समस्या बन गई है। वह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाल ही में अयोध्या में भव्यता के साथ दिपोत्सव का समारोह मनाया गया। क्या कांग्रेस के राज में ऐसा संभव था? आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, क्या यह कांग्रेस शासन में संभव था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- लोगों ने कांग्रेस और भाजपा को देखा और समझा है। बीजेपी के सत्ता में आने के पश्चात्, काशी विश्वनाथ मंदिर में तकरीबन 50 हजार व्यक्तियों को समायोजित करने वाला एक विशाल गलियारा बनाया गया। बीजेपी सरकार में केदारनाथ का पुनर्विकास किया गया तथा उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में एक गलियारा विकसित किया गया। अब 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। क्या यह कांग्रेस शासन में संभव था। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश, प्रदेश, जनता, गरीबों, किसानों, युवाओं एवं माताओं-बहनों के लिए बोझ और समस्या बन गई है। 2014 से पहले दुनिया भारत को महत्व नहीं देती थी मगर उसके पश्चात् नजरिया बदल गया। अब दुनिया भारत की तरफ सकारात्मक दृष्टि से देख रही है। जब भी दुनिया पर कोई संकट आता है तो वह भारत की तरफ आशा की दृष्टि से देखती है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- 2014 से पहले दुश्मन देशों ने भारत में घुसपैठ की। हर दिन लद्दाख, कश्मीर, कारगिल और अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ की खबरें आती थीं मगर अब हालात बदल गए हैं। अगर आतंकवादी कोई दुस्साहस करते हैं तो भारत ना सिर्फ ऐसे तत्वों को वरन उनके सरपरस्तों को भी उनकी सीमा में घुसकर सबक सिखाता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सूबे में कई जनसभाओं को संबोधित किया। 

ओडिशा में बारिश से दिल्ली में आएगी ठंड बिहार समेत कई राज्यों में बदल जाएगा मौसम का मिजाज

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर योगी कैबिनेट में शामिल होने पर कर रहे विचार

गुढ़ा की लाल डायरी में हुआ एक और चौंकाने वाला खुलासा, CM गहलोत के बेटे का हुआ जिक्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -