रेलवे के पानी से महादेव का रुद्राभिषेक करने पर भड़के लोग, सेंसर बोर्ड ने लगाई OMG 2 पर रोक
रेलवे के पानी से महादेव का रुद्राभिषेक करने पर भड़के लोग, सेंसर बोर्ड ने लगाई OMG 2 पर रोक
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एवं पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) स्टारर फिल्म OMG 2 का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। दरअसल इसमें एक सीन दिखाया गया है। जिसमें भगवान महादेव का अभिषेक ट्रेन के पानी से हो रहा है। इस सीन को लेकर यूजर्स बुरी तरह से भड़के हुए हैं। इसी बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म रिलीज करने का सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है। फिलहाल फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया गया है।

हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने टीजर रिलीज किया था। जिसमें अक्षय कुमार भगवान शंकर एवं पंकज त्रिपाठी एक परम शिवभक्त की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर देखकर स्पष्ट है कि इस बार भी पिछले पार्ट की भांति ही एक दिलचस्प कहानी को भगवान एवं इंसान के रिश्ते के इर्द गिर्द बुना गया है। जिसे देखकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसकी प्रशंसा कर रहे थे, तो वहीं कुछ लोगों ने शिव के अभिषेक वाली सीन्स पर आपत्ति व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि इस सीन से उनकी भावना आहत हुई है। 

फिल्म में अक्षय भगवान महादेव की भूमिका में नजर आ रहे हैं। लंबी जटाएं, माथे पर भस्म के साथ उनका लुक काफी दर्शकों ने पसंद भी किया है। अक्षय कुमार एवं पंकज त्रिपाठी के अभिनय से सजी ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज करने की तैयारी थी। पिछले पार्ट में अक्षय कुमार और परेश रावल की जुगलबंदी को दर्शकों ने जमकर सराहा था। हालांकि पहले भाग पर भी कुछ व्यक्तियों ने आपत्ति जताई थी, मगर इसके बाद भी फिल्म सुपरहिट साबित रही थी। अब दूसरे भाग के रिलीज होने पर आए संकट के बाद निर्माताओं का अगला कदम क्या होगा, इस पर सबकी नजर है।

इंडिया के यह वॉटर फॉलआपको कर देंगे वहां जाने को मजबूर

बिग बॉस OTT 2 को लेकर आई बड़ी खबर, 1 नहीं बल्कि 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट लेंगे घर में एंट्री

आखिर किस बात का है गौहर खान को पछतावा? पोस्ट शेयर कर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -