जब इस मशहूर एक्टर को सेट पर नूतन ने जड़ दिया था थप्पड़
जब इस मशहूर एक्टर को सेट पर नूतन ने जड़ दिया था थप्पड़
Share:

अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के दम पर लोगों के दिलों और इंडस्ट्री में जगह बनाने वाली नूतन का जन्म आज ही के दिन हुआ था। नूतन का जन्म साल 1936 में हुआ था। वह हमेशा से ही अपनी सादगी और शांत व्यवहार के लिए मशहूर थीं। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि शांत व्यवहार के लिए जानी जाने वाली नूतन ने एक्टर संजीव कुमार को तमाचा मार दिया था। यह किस्सा तब का है जब नूतन खुद फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं। उस समय संजीव कुमार का भी अपना रुतबा था। उस समय नूतन के बारे में एक बात कही जाती थी, वो ये कि वो अपने को-स्टार्स और सेट पर मौजूद लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थीं।

उसी समय में संजीव कुमार को नूतन के साथ फिल्म 'देवी' में साइन किया गया। फिल्म के शूट में शुरुआत में नूतन और संजीव कुमार एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छे संबंध बन गए। उसके बाद शूटिंग के बीच में मिले वक्त में नूतन ने एक मैग्जीन पढ़ी, जिसमें उनके और संजीव के अफेयर के बारे में छपा था। कहा जाता है इस रिपोर्ट को पढ़कर नूतन काफी नाराज हो गई और उसके बाद उन्होंने सेट पर ही संजीव को थप्पड़ मार दिया। इस बारे में उन्होंने साल 1972 में एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में बताया था। उस समय नूतन और संजीव कुमार की दोस्ती को मैगजीन ने अफेयर का नाम दे दिया था, और यह बात नूतन को पसंद नहीं आई और उनके शादीशुदा जीवन में भी भंग होने लगा। उसके बाद नूतन ने फिल्म के सेट पर ही संजीव को थप्पड़ मार दिया। कुछ लोग कहते हैं कि ऐसा उन्होंने पति के कहने पर किया।

वैसे आप सभी को बता दें कि नूतन ने रजनीश बहल से शादी की थी और उनके बेटे का नाम मोहनीश बहाल है जो एक टीवी और बॉलीवुड अभिनेता है। वैसे नूतन ने देव आनंद, सुनील दत्त से लेकर राज कपूर तक के साथ काम किया था। उन्होंने अनारी, सुजाता, पेइंग गेस्ट, सीमा, बंदिनी, सरस्वती चंद्र, मिलन और मैं तुलसी तेरे आंगन सहित कई अन्य फिल्में देकर लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। नूतन बॉलीवुड की उन पहली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने पर्दे पर स्विमसूट पहना था। नूतन का निधन 21 फरवरी 1991 में हुआ था।

बच्चों को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू, दिल्ली AIIMS में शुरू होगा कोवैक्सीन का ट्रायल

WTC final: इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया, KL राहुल ने शेयर की तस्वीर

‘Oh My God 2’ में नहीं नजर आएंगे परेश रावल, पंकज त्रिपाठी लगाएंगे एक्टिंग का तड़का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -