WTC final: इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया, KL राहुल ने शेयर की तस्वीर
WTC final: इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया, KL राहुल ने शेयर की तस्वीर
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले (WTC 2021) के लिए लंदन पहुंच गई है। टीम इंडिया को इस दौरे पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला भी खेलनी है। वहीं भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने गुरुवार को फ्लाइट के पास से अपनी तस्वीर साझा की है, जिसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह लंदन पहुंच गए हैं।

बता दें कि, विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलेगी। यह मुकाबला साउथैम्पटन के एजिस बाउल मैदान में खेला जाएगा। जिसके बाद टीम इंडिया को 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। इसके साथ ही के एल राहुल की इस तस्वीर को बेहद पसंद किया जा रहा है, और लगभग एक घंटे में ही इंस्टाग्राम पर 5 लाख से अधिक लाइक मिले हैं। इंग्लैंड पहुंचने के बाद टीम इंडिया को अब क्वारंटीन होना पड़ेगा। वहीं टीम इंडिया के सदस्य इससे पहले मुंबई में भी आइसोलेशन में भी रहे थे।

इससे पहले BCCI ने पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा की थी, जिसमें वे सभी हवाई अड्डे पर बैठे नजर आ रहे थे। खिलाड़ी बुधवार को लंदन के लिए रवाना हुए थे। खास बात है कि महिला और पुरुष क्रिकेट टीम साथ में एक ही विमान में लंदन पहुंची है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को सिर्फ चार अभ्यास सत्र मिलेंगे। न्यूजीलैंड की टीम WTC फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल रही है। इससे कीवी खिलाड़ियों को ड्यूक गेंद से अभ्यास का मौका मिल रहा है।

WWE चैम्पियन 'द ग्रेट खली' ने लड़के का किया अनोखा हेयर कट, वीडियो हुआ वायरल

बहुत ही शर्मीले किस्म के व्यक्ति है राफेल नडाल

जब दिनेश कार्तिक ने अपनाया था एमएस धोनी का अंदाज, टीम को जिताया था हारा हुआ मैच

  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -