26 जुलाई को चीन पहुंचेंगे NSA  डोभाल
26 जुलाई को चीन पहुंचेंगे NSA डोभाल
Share:

नईदिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल 26 जुलाई व 27 जुलाई को बीजिंग पहुंचेंगे। दरअसल भारत और चीन के बीच बीते कुछ समय से सीमा विवाद चल रहा है। एनएसए अजित डोभाल द्वारा ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक में भागीदारी करना है। माना जा रहा है कि चीन के स्टेट काउंसलर यांग जिची से वे भेंट कर सकते हैं। चीन के साथ जारी सीमा विवाद पर कूटनीतिक हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार भारत व सिक्किम में चीन के साथ जो सीमा विवाद हुआ है उसका कूटनीतिक हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मध्य हेम्बर्ग में विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले में पत्रकारों से कहा था कि मैं इस मसले को आप पर छोड़ती हूॅं  कि दोनों नेताओं की भेंट से आप क्या अर्थ लगाते हैं।

गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा विपक्ष की बैठक आमंत्रित की गई है। उक्त बैठक का उद्देश्य 17 जुलाई से प्रारंभ होने वाले मानसून सत्र से दोनों ही मसलों पर विपक्षी दलों को विश्वास में लेना है। सिक्किम में डोकलाम में भारत और चीन के बीच गतिरोध को लगभग 1 माह का समय बीत गया है। भारत ने सिक्किम क्षेत्र में चीन के सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया तो चीन ने अपना विरोध जता दिया।

कश्मीर मानवाधिकार आयोग : सरकार डार को 10 लाख मुआवजा दे

तस्वीरों में देखिये, हॉलीवुड एक्ट्रेस Kate Beckinsale का हॉट अंदाज़

संजय की फिल्म में रितिक बनेंगे भगवान् शिव

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -