अब महिलाओं को मिलेगी 6 माह की मेटरनिटी लीव !
अब महिलाओं को मिलेगी 6 माह की मेटरनिटी लीव !
Share:

नईदिल्ली। आमतौर पर संसद में केवल हंगामा ही होता है। कई बार सदन से सांसद वाॅक आउट कर चले जाते हैं और संसद में काम नहीं हो पाता लेकिन इस बार सरकार ने जो विधेयक पारित किया है उसके बारे में जानकर महिलाऐं प्रसन्न हो जाऐंगी। दरअसल अब महिलाओं को प्रसव के लिए 6 माह की मेटरनिटी लिव मिलेगी।

हालांकि अभी तक महिलाओं को यह अवकाश 3 माह तक दिया जाता था। मगर अब यह अवकाश 6 माह तक मिलेगा। यह अवकाश शासकीय सेवा क्षेत्र के अलावा निजी कंपनियों में भी नियोक्ता को देना होगा। यदि महिला बच्चे को गोद लेती है तो उसे 16 सप्ताह का अवकाश मिल सकेगा।

ऐसे में महिलाओं को कुछ आराम मिलेगा। संसद में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इस विधेयक को पारित कर दिया। जिसके बाद अब से महिलाओं को मेटरनिटी लिव 6 माह के लिए मिलेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -