अब राजनितिक दलों के बारे में नहीं पढ़ेंगे 10वीं कक्षा के बच्चे, NCERT ने पाठ्यक्रम में किया बदलाव
अब राजनितिक दलों के बारे में नहीं पढ़ेंगे 10वीं कक्षा के बच्चे, NCERT ने पाठ्यक्रम में किया बदलाव
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 10 की किताबों से लोकतंत्र और विविधता, सियासी दल और लोकतंत्र की चुनौतियों पर आधारित पाठ हटा दिए हैं। यह अध्याय कक्षा 10 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक ‘डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स’ में शामिल थे। इसके साथ ही, NCERT ने कई विषयों के पाठ्यक्रमों में भी बदलाव किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, NCERT का यह कदम कोरोना वायरस महामारी के दौरान पाठ्यक्रम को तार्किक बनाने की अवधि के बाद आया है। उस समय इन अध्यायों को अस्थायी तौर पर पाठ्यक्रम से बाहर कर दिया गया था और अब इन्हें स्थायी रूप से हटा दिया गया है। कक्षा 10 के अन्य जिन विषयों के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया गया है, उनमें हिंदी भाषा, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों ने कक्षा 10 के पाठ्यक्रम से अहम अध्यायों को हटाने की वजह से लंबी अवधि में इसके पड़ने वाले परिणामों को लेकर चिंता प्रकट की है। 

बता दें कि, अप्रैल में सरकारी निकाय ने कक्षा 9 और कक्षा 10 की विज्ञान की किताबों से चार्ल्स डार्विन के विकास के सिद्धांत को हटाने का भी निर्णय लिया था। इसके साथ ही, रसायन विज्ञान के पीरियोडिक टेबल को भी हटा दिया गया है। देश में कक्षा 10 तक विज्ञान अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ाया जाता है। हालाँकि, अब सिर्फ वे छात्र, जो 11वीं व 12वीं में रसायन विज्ञान का चुनाव करते हैं, वे ही आवर्त सारणी (Periodic Table) के संबंध में पढ़ेंगे।

अखिलेश सरकार और मुख़्तार! माफिया को 2 साल में कैसे जारी हो गए 28 हथियार ? STF के हाथ लगे सबूत

मुफ्त अनाज, मुफ्त बिजली, फ्री यात्रा! कर्नाटक कांग्रेस बोली- सभी के लिए नहीं है योजना, शर्तें लागू होंगी

'..तो 8-10 सालों के लिए जेल जाएंगे केजरीवाल..', कांग्रेस नेताओं ने बताया AAP क्यों कर रही अध्यादेश का विरोध ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -