बड़ी खबर: सलमान पर हुए चाक़ू से 10-15 वार, हैं वेंटिलेटर पर- जा सकती है एक आंख
बड़ी खबर: सलमान पर हुए चाक़ू से 10-15 वार, हैं वेंटिलेटर पर- जा सकती है एक आंख
Share:

अमेरिका के न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर एक कार्यक्रम में हमला हुआ है। बताया जा रहा है बफेलो के पास चौटाउक्का में चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया है। वहीँ इस हमले के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल ले जाया गया। मिली खबर के मुताबिक सलमान रुश्दी को अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं सर्जरी के बाद उनकी एक आंख जा सकती है। आपको बता दें कि रुश्दी के एजेंट Andrew Wylie ने बताया कि वह बोल नहीं पा रहे हैं। जी दरअसल सलमान रुश्दी सर्जरी के बाद अपनी एक आंख खो सकते हैं और इसके अलावा उनके हाथ की नसें भी फट गईं। कहा जा रहा है हमलावर द्वारा किए गए चाकू से हमले में उनका लिवर भी डेमेज हो गया है।

दूसरी तरफ न्यूयॉर्क के गवर्नर के बाद अब इस घटना पर पुलिस का भी बयान आया है। जी दरसल न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है, संदिग्ध की पहचान न्यू जर्सी के 24 वर्षीय Hadi Matar के रूप में हुई है। गर्दन और पेट में चाकू से हमले के बाद रुश्दी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अभी उनका इलाज जारी है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि चौटाउक्वा में जो घटना हुई, वह हमारे लगभग 150 साल के इतिहास में कभी नहीं हुई। हमारा काम अभी सलमान रुश्दी के परिवार के लिए एक संसाधन बने रहना है।

हम इस हमले के उद्देश्य को समझने के लिए एफबीआई के साथ काम कर रहे हैं। आपको पता हो सलमान रुश्दी का जीवन काफी विवादित रहा है। साल 1989 से उन्हें जान से मारने की धमकी मिलती आ रही है। बीते शुक्रवार की सुबह लेक्चर देने से पहले CHQ 2022 कार्यक्रम के लिए मंच पर जाते समय लेखक पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है एक संदिग्ध ने, लेखक के लेक्चर से पहले मंच पर पहुंचकर उनका पर जानलेवा हमला किया।

फरमानी नाज के समर्थन में आए राकेश टिकैत, जानिए क्या कहा?

फुटपाथ पर बेसुध हालत में पड़ी मिलीं परीक्षा देने गई लड़कियां, सामने आई चौंकाने वाली वजह

आजादी के 75 साल के जश्न के बीच जानिए स्वतंत्रता से जुड़ी ये जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -