अक्षरा सिंह का नया गाना हुआ रिलीज, वीडियो वायरल
अक्षरा सिंह का नया गाना हुआ रिलीज, वीडियो वायरल
Share:

भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री तथा गायिका अक्षरा सिंह निरंतर अपने सांग्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके रैप सॉन्ग तथा आइटम नंबर बहुत फेमस रहे हैं। अक्सर खेसारी लाल यादव के साथ नजर आने वाली अक्षरा सिंह इन दिनों कुछ अन्य भोजपुरी गायकों के साथ भी नजर आ रही हैं। वही कल ही रिलीज हुआ उनका एक भोजपुरी सांग बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस सांग के बोल हैं 'दुबर हो जईबू ए सुगनी'। 

वही यह एक भक्ति गीत है तथा नवरात्रि के अवसर पर रिलीज किया गया है। इस सांग को अक्षरा सिंह तथा गायक अंकुश राजा पर फिल्माया गया है। साथ ही इस सांग के गायक भी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के उभरते स्टार अंकुश राजा हैं जिन्होंने अक्षरा सिंह के साथ मिलकर यह सांग गाया है। इस सांग को मनोज मतलबी ने लिखा है तथा अविनाश झा घुंघरू जी ने इसका म्यूजिक दिया है। रिलीज होने के कुछ घंटे के अंदर ही इस सांग को लगभग 5 लाख बार देखा जा चुका है।

अंकुश राजा के सैकड़ों सांग पहले ही चर्चा बटोर चुके हैं। उनके भोजपुरी सांग 'हमरा घर में हरदिया नईखे, दरदिया दिहलअ् ए राजा जी।।।' और 'लाखों हैं दीवाने तेरे लाखों हैं दीवाने' बहुत पसंद किए गए हैं। हरियाणा की डांसिंग क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी भी अंकुश राजा के भोजपुरी सांग पर ठुमके लगा चुकी हैं।

पवन सिंह के गाने पर मोनालिसा ने ढाया कहर, देंखे वीडियो

'मस्तराम' के बाद अब इस वेबसीरीज में काम करेगी रानी चटर्जी

रवि किशन का दिखा अलग अवतार, इस गाने ने मचाया तहलका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -