आउटसाइडर नहीं, बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के पोते हैं रणवीर सिंह
आउटसाइडर नहीं, बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के पोते हैं रणवीर सिंह
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 2010 की फिल्म बैंड बाजा बारात से फिल्मों में आए रणवीर सिंह अपने एनर्जेटिक अंदाज के लिए अलग पहचान रखते हैं। 23 वर्ष के अभिनय करियर में 13 फिल्मों में दिखाई दिए रणवीर सिंह वैसे तो आउटसाइडर कहे जाते हैं, हालांकि ये 50 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री चांद बर्क के पोते हैं। चांद बर्क के पोते होने के साथ-साथ ये अनिल कपूर के भतीजे हैं। 

जानिए कौन है चांद बर्क:-
2 फरवरी 1932 को गुलाम भारत में चांद बर्क का जन्म 12 भाई-बहनों के बीच हुआ। चांद बर्क ने होश संभाला तो स्वतंत्रता की लड़ाई तथा अंग्रेजों की गुलामी देखी। जब 1947 में भारत अंग्रेजों से स्वतंत्रत हुआ तो भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ। इस बंटवारे में चांद बर्क अपने परिवार के साथ भारत आ पहुंचीं। बेहद सुंदर थीं तो राज कपूर ने उन्हें फिल्मों में जगह दिलाई। 1954 की बूट पॉलिश में विलेन बनकर चांद हिंदी फिल्मों का हिस्सा बनीं। वही फिल्म जिसका गाना नन्हे-मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है आज भी हर किसी की जुबां पर रहता है। चांद बर्क निरंतर फिल्मों में काम करते हुए मशहूर तो हुईं, लेकिन 1955 में राइटर-फिल्मनिर्माता निरंजन से उनकी शादी टूट गई। एक वर्ष पश्चात् चांद ने बिजनेसमैन सुंदर सिंह भवनानी से शादी की। वही सुंदर जो रणवीर सिंह के दादाजी हैं। इस शादी से चांद और सुंदर सिंह को एक बेटी टोन्या और बेटा जगजीत (रणवीर सिंह के पिता) हुए। जगजीत सिंह भवनानी ने अंजू से शादी की थी, जिससे उनके घर 38 वर्ष पहले आज ही के दिन 6 जुलाई 1985 को मुंबई में बेटे रणवीर सिंह का जन्म हुआ।

रणवीर के दादा सुंदर सिंह की बहन ही सोनम कपूर की नानी हैं। ऐसे में सोनम कपूर, रणवीर की कजन लगती हैं। रणवीर दादी की ही भांति बचपन से फिल्म जगत का हिस्सा बनना चाहते थे, यही वजह थी कि वो कम उम्र से ही स्कूल में होने वाले प्ले का हिस्सा बनने लगे। रणवीर पर अभिनय बनने का ऐसा जुनून सवार था कि वो उठते-बैठते फिल्मी अंदाज में रहते थे। एक बार तो चलती क्लास के बीच में उन्हें शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा का गाना छैंया-छैंया सुनने पर स्कूल से सस्पेंड भी कर दिया गया था।

अमिताभ बच्चन नहीं बॉलीवुड के इस एक्टर को पसंद करती थी जया बच्चन, नाम जानकर फैंस होंगे हैरान

सुष्मिता सेन ने बेटी अलीशा संग शेयर किया वीडियो, देखकर आखिर क्यों चौंके लोग?

रिलीज हुआ 'सालार' का टीजर, प्रभास के लुक ने जीता फैंस का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -