उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट: भाजपा और कांग्रेस में होगी कड़ी टक्कर, क्या हंसराज हंस कर पाएंगे कमाल
उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट: भाजपा और कांग्रेस में होगी कड़ी टक्कर, क्या हंसराज हंस कर पाएंगे कमाल
Share:

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होना है. उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट दिल्ली की सात सीटों में से इकलौती SC आरक्षित सीट है. यह सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. इससे पहले यह बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती थी. उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत 10 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम नरेला, बादली, रिठाला, बवाना, मुंडका, किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी और रोहिणी शामिल हैं. 

इन सीटों में से मंगोल पुरी, सुल्तान पुरी, नांगलोई और नरेला सीट में दलितों की तादाद अधिक है. वहीं रोहिणी, रिठाला और बादली क्षेत्र में व्यापरी वर्ग की काफी संख्या में है. बाहरी दिल्ली का क्षेत्र जुड़ने की वजह से इस लोकसभा के अंतर्गत जाटों के भी कई गाँव भी आते हैं. इसलिए जाट मतदाताओं का रुझान भी अहम रहता है. 2009 चुनाव में इस लोकसभा सीट से कांग्रेस की कृष्णा तीरथ ने चुनाव में जीत दर्ज की थीं. 

उन्होंने भाजपा की मीरा कांवरिया को भारी अंतर से हराया था. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने यहां से कृष्णा तीरथ को ही उम्मीदवार बनाया, किन्तु इस बार मोदी लहर और आम आदमी पार्टी (आप) के उभार के चलते कांग्रेस इस सीट से तीसरे स्थान पर खिसक गई. 2014 में यहां से भाजपा के उदित राज ने चुनाव जीता और आप की राखी बिड़लान दूसरे स्थान पर रहीं. लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने राजेश लिलोठिया और भाजपा ने सूफी गायक हंसराज हंस को चुनावी संग्राम में उतारा है, वहीं 'आप' से गुग्गन सिंह रंगा चुनाव लड़ रहे हैं. 

खबरें और भी:-

अब भाजपा के लिए 'नमो-नमो' करेगा ये पंजाबी शेर, भगवा पार्टी में शामिल हुए दलेर

भारत के फैसले से पाक लाचार, LOC पर चाहता है व्यापार

पीएम बोले, अगर आपसे कोई कहे की मोदी जीत गया तो मत मानना क्योंकि...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -