अब भाजपा के लिए 'नमो-नमो' करेगा ये पंजाबी शेर, भगवा पार्टी में शामिल हुए दलेर
अब भाजपा के लिए 'नमो-नमो' करेगा ये पंजाबी शेर, भगवा पार्टी में शामिल हुए दलेर
Share:

अमृतसर: सूफी गायक हंस राज हंस के बाद अब एक और सिंगर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थम लिया है। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्वाइन कर ली है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन की उपस्थिति में दलेर मेहंदी भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले पंजाबी गायक हंसराज हंस को भी भाजपा ने दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि, कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर हंसराज हंस और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भी भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने हंसराज हंस को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट और सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। अब दलेर मेंहदी भी भाजपा में शामिल हो गए है। बताया जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भी पंजाब की किसी लोकसभा सीट से भाजपा चुनावी मैदान में उतार सकती है।

पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए हंसराज हंस, दलेर मेहंदी के समधी हैं। हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस और दलेर मेहंदी की बेटी अवजीत कौर ने वर्ष 2017 में विवाह किया था। आपको बता दें कि दलेर मेहंदी की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा अगर पंजाब में उन पर दांव लगाती है, तो यहाँ पार्टी को अच्छा फायदा मिलने की संभावना है।

खबरें और भी:-

भारत के फैसले से पाक लाचार, LOC पर चाहता है व्यापार

पीएम बोले, अगर आपसे कोई कहे की मोदी जीत गया तो मत मानना क्योंकि...

सीएम योगी ने साधा निशाना, बोले- सपा-बसपा की सरकारों ने आजमगढ़ को बदनाम किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -