नोरा फतेही संग गोविंदा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो देख बोले फैंस- इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता...
नोरा फतेही संग गोविंदा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो देख बोले फैंस- इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता...
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं तथा जब उनकी कोई मूवी की रिलीज तारीख आसपास हो तो यह सक्रियता थोड़ी और बढ़ जाती है। नोरा की मूवी 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' शीघ्र ही रिलीज होने वाली है। जिसके प्रमोशन में अभिनेत्री जुट गई हैं। हाल ही में नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो गणेश आचार्य एवं सुपरस्टार गोविंदा के साथ अपने नए सांग 'जालिमा कोका कोला पिला दे' पर डांस करती नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

इसके साथ ही वीडियो को साझा कर उन्होंने सोशल मीडिया पर हुक स्टेप चैलेज भी दिया है। इस वीडियो में वो पिंक साड़ी में बहुत सुन्दर नजर आ रही हैं। वही इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा कर नोरा फतेही ने कैप्शन लिखा, 'जब तक हम आधिकारिक वीडियो के रिलीज होने की प्रतीक्षा करते हैं।।।। चलिए शुरू करते हैं हुक स्टेप चैलेंज, जिसमें मेरे साथ खुद लीजेंड हैं।' साथ-साथ उन्होंने खबर दी कि उनका ये गाना बुधवार यानी 28 जुलाई को रिलीज होगा। तनिष्क बागची द्वारा रचित गाना जालिमा कोका कोला को श्रेया घोषाल ने अपनी बेहतरीन आवाज में गाया है।

बता दें कि अभिषेक दुधैया द्वारा डायरेक्टेड मूवी 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' वास्तविक घटना पर आधारित है, जिसमें अजय देवगन तत्‍कालीन भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज विजय कार्णिक की भूमिका निभा रहे हैं। मूवी में 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की कहानी नजर आएंगी। फिल्म में बेहतरीन डांस के साथ-साथ नोरा फतेही का जबरदस्त अभिनय भी देखने को मिलेगी। मूवी में नोरा हिना रहमान की भूमिका निभाती दिखाई दे रही हैं।  

अपनी अनोखी फोटो शेयर कर बोली राधिका आप्टे- हर कोई जानवर है, मैं मेंढक जैसी दिखती हूं...

राज कुंद्रा मामले में गवाह बने कर्मचारियों का बड़ा खुलासा, बोले- राज ने कहा था कि...

बॉलीवुड नहीं बल्कि इस साउथ सुपरस्टार के साथ कृति सेनन ने किया था डेब्यू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -