बॉलीवुड नहीं बल्कि इस साउथ सुपरस्टार के साथ कृति सेनन ने किया था डेब्यू
बॉलीवुड नहीं बल्कि इस साउथ सुपरस्टार के साथ कृति सेनन ने किया था डेब्यू
Share:

बॉलीवुड की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन आज अपना जन्मदिन मना रही है। कृति ने अपने अब तक के करियर में कई बड़े बड़े सितारों के साथ काम कर लिया है, फिल्मी परिवार से संबंध न रखने के पश्चात् भी आज कृति सेनन हिंदी फिल्मों का एक चमकता सितारा हैं। कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई को 1990 को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली में रहने वाली कृति सेनन ने नोएडा के एक कॉलेज से बी।टेक का अध्ययन किया हुआ है।

वही अभिनेत्री ने अपने करियर का आरम्भ दक्षिण भारतीय फिल्मों से किया था। कृति सेनन पहली बार पर्दे पर साउथ अभिनेता महेश बाबू के साथ दिखाई दी थीं। इसके पश्चात् अभिनेत्री ने हीरोपंती से बॉलीवुड में एंट्री की और फिर पलटकर नहीं देखा। राब्ता मूवी में कृति सेनन सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई दी थीं। 18 अगस्त 2017 में रिलीज हुई बरेली की बर्फी को प्रशंसकों ने बहुत अधिक पसंद किया था। 

इसके साथ ही 2019 में रिलीज हुआ लुका छुपी में भी प्रशंसकों को कृति एक नए अवतार में नजर आई थीं। 2019 में ही कृति की मूवी पानीपत रिलीज हुई थी। मल्टी स्टारर इस मूवी में कीर्ति सेनन ‘पार्वती बाई’ के दमदार किरदार में नजर आई थीं। साथ ही अब कृति 30 जुलाई को रिलीज होने वाली मूवी मिमी में नजर आने वाली हैं। कृति इस मूवी में लीड किरदार में दिखाई दे रही हैं। कृति इस मूवी में एक सरोगेट मदर(किराये पर कोख देने वाली औरत) के किरदार में दिखाई देंगी। कृति इस मूवी में बहुत चैलेंजिंग किरदार में दिखाई दे रही हैं।

आर्थिक तंगी का शिकार हुआ यह अभिनेता, फीस ना भरने पर स्कूल से बेटी को निकाला

कृति सेनन के जन्मदिन पर रिलीज हुई फिल्म 'मिमी', स्टार्स बोले- 'डबल सेलिब्रेशन है'

ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की नई वॉर मूवी की शूटिंग हुई शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -