'मुझसे प्यार करो, नहीं तो ख़ुदकुशी कर लूँगा..', हाथ में चाक़ू लेकर मनचले ने लड़की को किया वीडियो कॉल
'मुझसे प्यार करो, नहीं तो ख़ुदकुशी कर लूँगा..', हाथ में चाक़ू लेकर मनचले ने लड़की को किया वीडियो कॉल
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सिरफिरे आशिक की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। जानकारी के अनुसार, एकतरफा प्यार में पागल युवक ने पहले लड़की को वीडियो कॉल किया। फिर उससे प्यार का इजहार किया। जब लड़की ने इंकार किया, तो उसने चाकू उठाया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

लड़की ने डर के मारे फोन काट दिया और पुलिस में शिकायत दी। मामला नोएडा के सेक्टर-39 का है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया है कि मनोज नेपाली नामक एक युवक कई दिनों से उसे फोन पर परेशान कर रहा था। वह उससे दोस्ती करना चाहता था। मगर, लड़की उससे दोस्ती नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने लड़के के नंबर को ब्लॉक कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि मनोज उसे आए दिन अलग-अलग नंबरों से कॉल करने लगा। फिर एक दिन किसी अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया, तो लड़की ने उठा लिया। फोन उठाते ही मनोज ने उसे प्रपोज कर दिया।

जब लड़की ने उसे मना कर दिया तो उसने चाकू उठा लिया और कहा कि, 'मुझसे दोस्ती करो, प्यार करो, नहीं तो हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर लूंगा।' लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनोज नेपाली के खिलाफ केस दर्ज करके उसे अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज नोएडा के आगाहपुर का निवासी है। लड़की ने इसे बहुत बार पहले भी डांटा था। लेकिन इसके बाद भी मनचला अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

1 लड़की के पीछे कॉलेज में लड़ पड़े दो छात्र, क्लासरूम में चला चाक़ू, बहा खून..

महिला ने पहले उबाला तेज़ाब, उसमे डाली मिर्च.. फिर ये सब अपने पति पर डाल दिया, हालत गंभीर

कर्नाटक में मुस्लिम युवक की हत्या के मामले में अब तक 4 लोग गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -