नितीश कुमार को विपक्षी एकता से उम्मीद, कहा- 2024 के बाद भाजपा को सिखाएंगे सबक
नितीश कुमार को विपक्षी एकता से उम्मीद, कहा- 2024 के बाद भाजपा को सिखाएंगे सबक
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मणिपुर में JDU विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि ये कोई संवैधानिक काम नहीं है। देश में नई सियासत चल रही है। दूसरी पार्टी के लोगों को तोड़ना अनुचित है। इसीलिए 2024 में पूरा विपक्ष एकजुट होकर इन्हें सबक सिखाएगा। सीएम नीतीश ने कहा कि देश में इस वक़्त लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 

इसके साथ ही नितीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को लेकर कहा कि यदि 2024 में विपक्ष एकजुट रहा तो परिणाम बहुत अच्छा आएगा। इसके साथ ही बिहार सीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 2024 के चुनाव के बाद भाजपा को सबक सिखाएंगे। इस दौरान नीतीश ने सवाल भी पुछा कि दूसरी पार्टी के निर्वाचित लोगों को तोड़ना क्या कोई संवैधानिक कार्य है? नीतीश से प्रेस वालों ने सवाल किया कि क्या आप 2024 चुनावों के लिए विपक्षी दलों के नेताओं से मिलने के लिए जाएंगे तो उन्होंने कहा कि हम दिल्ली जाएंगे और जल्दी जाएंगे।

बता दें बिहार में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज और कल होने वाली है। इस मीटिंग को लेकर पूरे पटना में JDU के पोस्टर-बैनर लग चुके हैं। जब नीतीश से सवाल किया गया कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि जिसकी जहां मर्जी होती है, जाता है, इसमें बुराई क्या है। तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। जब हम गठबंधन में थे, तब तो किसी को नहीं लिया। बाद में उन सबको अपने पाले में कर लिया।

सपा सरकार में होता था भ्रष्टाचार, ख़राब हुई यूपी की छवि- केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा ऑपरेशन लोटस.., 7 सितम्बर को महामहिम मुर्मू से मिलेंगे AAP विधायक

राजनीति में अपना हाथ आजमाएंगे यह कलेक्टर, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -