राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा ऑपरेशन लोटस.., 7 सितम्बर को महामहिम मुर्मू से मिलेंगे AAP विधायक
राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा ऑपरेशन लोटस.., 7 सितम्बर को महामहिम मुर्मू से मिलेंगे AAP विधायक
Share:

नई दिल्ली: शराब घोटाले में बुरी तरह घिरी दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के MLA 7 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान AAP राष्ट्रपति से भाजपा के कथित 'ऑपरेशन लोटस' की शिकायत करेंगे। AAP विधायक, महामहिम से  इसकी जांच कराने की मांग करेंगे। बता दें कि AAP ने आरोप लगाते हुए कहा था कि दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस चलाया गया, जिसमें विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।

आप MLA आतिशी ने बताया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 सितंबर को मिलने का वक़्त दिया है। विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने जाएगा। हम उनसे ऑपरेशन लोटस की जांच कराए जाने की मांग करेंगे। AAP का भाजपा पर आरोप है कि ऑपरेशन लोटस के माध्यम से दूसरे राज्यों में जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां उसे अस्थिर किया जा रहा है। विधायकों को खरीदकर सरकारें गिराई जा रही हैं। महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक सहित कई राज्यों में यह हो चुका है। दिल्ली में भाजपा का यही करने का प्रयास था, मगर यहां सफल नहीं हो पाया। AAP का यह भी आरोप है कि देश में ऑपरेशन लोटस के तहत कुल 277 MLA खरीदे गए, जिसके लिए भाजपा ने 6300 करोड़ रुपये खर्च किए।

बता दें कि दिल्ली में भाजपा और AAP के बीच जारी सियासी लड़ाई अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दर तक पहुंचने वाली है। भाजपा विधायक 6 सितंबर को राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार को उसके मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों समेत कई मुद्दों पर बर्खास्त करने की मांग करेंगे।

इन 17 पिछड़ी जातियों को SC का दर्जा दिलवाएगी योगी सरकार, मिलने लगेंगे सरकारी लाभ

आज़म खान पर जारी एक्शन को लेकर CM योगी से मिलने पहुंचे सपा नेता

पंचायत मंत्री के इस ब्यान पर गरमाई सियासत, मुख्य सचिव को बताया निरंकुश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -