नीतीश : बाढ़ से जिनका घर उजाड़ा है उनको घर बनाने का पैसा,जिनके खेत की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें फसल बर्बादी की मुआवजा मिलेगा
नीतीश : बाढ़ से जिनका घर उजाड़ा है उनको घर बनाने का पैसा,जिनके खेत की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें फसल बर्बादी की मुआवजा मिलेगा
Share:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। आपदा पीड़ितों को यह हक हर हाल में मिल कर रहेगा। उनका हक देने में जो कोई भी कोताही बरतेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री कटिहार जिले के कुरसेला, बरारी और मनिहारी प्रखंडों में चल रहे बाढ़ राहत शिविरों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने बरारी प्रखंड की मोहना चांदपुर पंचायत के कुंडीघाट में पुल निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से भीषण तबाही हुई है। हवाई सर्वेक्षण के बाद अब सड़क मार्ग से बाढ़ राहत शिविरों का जायजा लेकर बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद करने की कोशिश की जा रही है। कटिहार में पहले महानंदा नदी से बाढ़ आयी थी। इस बार गंगा की बाढ़ है। उन्होंने कहा कि दूसरी बार वह कटिहार और पूर्णिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहें हैं। बाढ़ की स्थिति स्थिति पहले से ज्यादा खराब है। राहत शिविरों में भोजन व दवा की व्यवस्था की गयी है।

सीएम ने कहा कि जब तक बाढ़ पीड़ितों के गांवों से पूरा पानी नहीं निकल जाएगा तब तक पीड़ितों के बीच राहत का काम जारी रहेगा। बाढ़ पीड़ित आश्वस्त रहें, सरकार उनके साथ है। सरकार हरसंभव मदद करने में पीछे नहीं रहेगी। बाढ़ ने जिनका घर उजाड़ा है उनको घर बनाने का पैसा, जिनका बर्तन गया है, उन्हें बर्तन खरीदने का पैसा, जिनके खेत की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें फसल बर्बादी की मुआवजा मिलेगा।

सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को कहा कि वह उनका दु:ख बांटने आये हैं। उन्होंने बाढ़ राहत शिविरों में दो घंटे के अंदर खाना खिलाने का आदेश दिया। सीएम ने कहा कि बाढ़ के बाद की मदद के लिए केंद्र सरकार से बातचीत की है। बाढ़ बाद कुछ ऐसी व्यवस्था की जाएगी ताकि इस क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से मुक्ति दिलाई जा सके।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -