यूपी कांग्रेस में मची हलचल, निर्मल खत्री ने दिया इस्तीफा
यूपी कांग्रेस में मची हलचल, निर्मल खत्री ने दिया इस्तीफा
Share:

लखनऊ : इन दिनों विभिन्न पार्टियों का ध्यान उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर है। सभी पार्टियां विभिन्न वर्गों को लुभाने मे लगी हैं। जिससे जातिय और धार्मिक समीकरणों का साधा जा सके। हालांकि कांग्रेस लोकप्रिय रणनीतिकार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में अपनी रणनीति बना रही है लेकिन उसे एक झटका लगा है। जिसमें प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल निर्मल खत्री ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को उन्होंने इस्तीफा भेज दिया। ऐसे में पार्टी के लिए एक बड़ी मुश्किल हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार राजनीतिक लोगों ने इस मामले में कयास लगाए हैं कि पार्टी विधानसभा चुनाव से पूर्व ब्राह्मण समुदाय से राज्य हेतु प्रदेश प्रमुख द्वारा खोज की जा रही है। कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद द्वारा इस मामले में संकेत दिए गए थे कि प्रदेश कांग्रेस समति में कुछ परिवर्तन भी हो सकते हैं। गुलाम नबी आजाद को उत्तरप्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद मीडिया में निर्मल खत्री के इस्तीफे की अटकलें लगी हुई थीं।

अब सवाल यह सामने है कि खत्री के बाद कांग्रेस अध्यक्ष की कमान किसे दी जाए। हालांकि इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेत्री अंबिका सोनी समेत कई नेता विचार - विमर्श कर रहे हैं। जिसके बाद यह भी संभावना जताई जा रही है कि उत्तरप्रदेश में पार्टी किसी बड़े चेहरे को कांग्रेस की कमान सौंप सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -