MP में निर्भया जैसी वारदात! 11 वर्षीय मासूम का सामूहिक बलात्कार कर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, आरोपी गिरफ्तार
MP में निर्भया जैसी वारदात! 11 वर्षीय मासूम का सामूहिक बलात्कार कर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, आरोपी गिरफ्तार
Share:

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में निर्भया कांड जैसी दर्दनाक घटना सामने आई है। 11 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद दरिंदो ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। मैहर थाना क्षेत्र में आज प्रातः 10 वर्षीय एक बालिका चोटिल हालत में मिली। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बालिका को गंभीर हालत में रीवा रेफर कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कल से लापता एक बालिका मैहर थाना क्षेत्र में गंभीर हालत खून से लथपथ मिली। पुलिस द्वारा बालिका को मैहर के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रीवा रैफर कर दिया है। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस के साथ SDM एवं SDOP मैहर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। मामले में दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 2 संदेहियों को भी गिरफ्त में लिया है। पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

मैहर SDOP लोकेश डावर ने बताया कि सुबह सात बजे लड़की मंदिर की तरफ जा रही थी। इसी बीच अपराधियों ने उसे पकड़ लिया। नहर के किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में कुछ इंसर्ट किया गया है। इस मामले में डॉक्टर कुछ बता पाएंगे। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

रील बनाने किए लिए iPhone खरीदना था..! इसलिए बंगाल के दंपत्ति ने अपने 8 माह के बच्चे को 2 लाख में बेच डाला

दिल्ली में घटी एक और खौफनाक वारदात, कॉलेज के बाहर सरेआम किया लड़की का क़त्ल

शादीशुदा महिला को गोली मारकर युवक ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -