एक साथी ने ली अपने दूसरे साथी की जान, जानिए क्या है मामला
एक साथी ने ली अपने दूसरे साथी की जान, जानिए क्या है मामला
Share:

आपसी विवाद में पंजाब के तरनतारन में एक निहंग की उसके साथी ने गला काट कर मौत के घाट उतार दिया है। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी जा चुकी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी निहंग सुरजीत सिंह सखीरा के विरुद्ध कत्ल का मामला दर्जकर उसे हिरासत में लिया जा चुका है।

जंहा इस बात का पता चला है कि विधानसभा हलका खेमकरण के गांव सूरविड निवासी निहंग गिदर सिंह (43) के घर में बेटे का जन्म हुआ था। उन्होंने इसी खुशी में निहंग सिंहों को अपने घर बुलाया था। गुरुवार रात निहंग कर्मजीत सिंह (19) पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव लम्मा और सुरजीत सिंह पुत्र मेहताब सिंह निवासी गांव सखीरा के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई होने लगी।

इन दोनों के विवाद को निहंग सिंहों ने शांत किया गया था। शुक्रवार की सुबह कर्मजीत अपने केश बांधकर दस्तार सजाने की तैयारी में लगा हुआ था कि इसी दौरान निहंग सुरजीत ने किरपाण से उसकी गर्दन पर तीन वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी कर्मजीत को अमृतसर के कैडी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना कच्चा-पक्का के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी सुरजीत को शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया है। कत्ल में इस्तेमाल की गई किरपाण की बरामदगी अभी नहीं हुई है। 

केंद्र सरकार के 1.5 करोड़ कामगारों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, वैरिएबल DA में किया इजाफा

कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस ने हरियाणा में दी दस्तक, तेजी से बढ़ रहा वायरस

दिल्ली में आज से बंद हुआ युवाओं का टीकाकरण, केजरीवाल बोले- वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने की जरुरत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -